Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Russia-Ukraine Peace Agreement: पुतिन जब्त की गईं संपत्तियां यूक्रेन के पुनर्निर्माण के लिए देने को तैयार

Russia-Ukraine Peace Agreement:  अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ बृहस्पतिवार को वार्ता से पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि वह जब्त की गईं संपत्तियों का एक हिस्सा रूस और यूक्रेन के...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Russia-Ukraine Peace Agreement:  अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ बृहस्पतिवार को वार्ता से पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि वह जब्त की गईं संपत्तियों का एक हिस्सा रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौता होने के बाद युद्धग्रस्त यूक्रेन के पुनर्निर्माण के लिए देने को तैयार हैं।

पुतिन ने बुधवार देर रात रूसी सुरक्षा परिषद की बैठक में यह भी कहा कि वह ट्रंप द्वारा प्रस्तावित 'बोर्ड ऑफ पीस' को, जब्त की गईं परिसंपत्तियों में से एक अरब अमेरिकी डॉलर दान देंगे। उनका यह बयान टेलीविजन पर प्रसारित किया गया।

Advertisement

पुतिन ने कहा, ''अमेरिका में 'जब्त' की गई हमारी परिसंपत्तियों की बची धनराशि का इस्तेमाल रूस और यूक्रेन के बीच शांति संधि होने के बाद क्षतिग्रस्त क्षेत्रों के पुनर्निर्माण में किया जा सकता है। हम अमेरिकी प्रशासन के प्रतिनिधियों के साथ भी इस संभावना पर चर्चा कर रहे हैं।''

Advertisement

अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जैरेड कुशनर यूक्रेन संबंधी संभावित समाधान पर चर्चा के लिए पुतिन से संभवत: बृहस्पतिवार को मिलेंगे।

Advertisement
×