Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

रोहतक को जाम से राहत की तैयारी, कच्चा बेरी रोड पर रेलवे अंडरपास मंजूर

13.46 करोड़ की स्वीकृति, जमीन हस्तांतरण के बाद शुरू होगा काम

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
प्रतीकात्मक चित्र
Advertisement
रोहतक शहर के व्यस्ततम इलाकों में शुमार कच्चा बेरी रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के कारण लगने वाले भीषण जाम से जनता को जल्द मुक्ति मिलेगी। सरकार ने यहाँ रेलवे अंडरपास के निर्माण के लिए 13.46 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने विधायक भारत भूषण बतरा के प्रश्न का उत्तर देते हुए यह जानकारी साझा की।

मंत्री ने सदन को बताया कि रेलवे विभाग ने इस परियोजना के 'जनरल अरेंजमेंट ड्राइंग' को मंजूरी दे दी है। यह प्रोजेक्ट 'डिपॉजिट वर्क' के आधार पर सीधे रेलवे विभाग द्वारा ही क्रियान्वित किया जाएगा। निर्माण के लिए आवश्यक हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की 1 कनाल 17 मरला भूमि के हस्तांतरण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) के नाम जमीन स्थानांतरित होते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

Advertisement

चार साल से मंजूरी, अब तय हो समय-सीमा : बतरा

चर्चा के दौरान रोहतक के विधायक भारत भूषण बतरा ने कार्य में हो रही देरी पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने सदन का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि रेलवे की तकनीकी मंजूरी 4 साल पहले ही मिल चुकी है, लेकिन धरातल पर काम अब तक शुरू नहीं हुआ। बतरा ने सरकार से मांग की कि निर्माण कार्य पूरा करने के लिए 6 से 8 महीने की स्पष्ट समय-सीमा तय की जाए ताकि जनता को जल्द राहत मिल सके।

Advertisement

परियोजना का महत्व

इस अंडरपास के निर्माण से शहर के आंतरिक हिस्सों के साथ-साथ जींद और हिसार की ओर जाने वाले यातायात को बड़ी राहत मिलेगी। वर्तमान में रेलवे फाटक बंद होने पर यहाँ वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं, जिससे एम्बुलेंस और स्कूल बसों सहित आम राहगीरों को भारी मानसिक व शारीरिक परेशानी झेलनी पड़ती है।

Advertisement
×