Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Protests in Iran: ईरान में आर्थिक संकट के कारण उग्र प्रदर्शन,  इंटरनेट और दूरसंचार ठप

Protests in Iran: ईरान के निर्वासित युवराज के आह्वान पर तेहरान और देश के अन्य हिस्सों में प्रदर्शनकारियों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद बृहस्पतिवार रात को देश में इंटरनेट और टेलीफोन लाइन काट दी गईं। इंटरनेट कंपनी...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
एएनआई फोटो
Advertisement

Protests in Iran: ईरान के निर्वासित युवराज के आह्वान पर तेहरान और देश के अन्य हिस्सों में प्रदर्शनकारियों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद बृहस्पतिवार रात को देश में इंटरनेट और टेलीफोन लाइन काट दी गईं।

इंटरनेट कंपनी ‘क्लाउडफ्लेयर' और एक अन्य कंपनी ‘नेटब्लॉक्स' ने इंटरनेट संपर्क टूटने की बात कही और दोनों ने इसके लिए ईरान सरकार के हस्तक्षेप का दावा किया। दुबई से ईरान में लैंडलाइन और मोबाइल फोन पर संपर्क का प्रयास किया गया लेकिन फोन कॉल नहीं लगी। आर्थिक संकट के कारण ईरान में शुरू हुए विरोध प्रदर्शन अब पूरे देश में फैल गए हैं।

Advertisement

आर्थिक संकट के कारण ईरान में शुरू हुए विरोध प्रदर्शन अब पूरे देश में फैल गए हैं। यह जानकारी कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को दी। बुधवार को प्रदर्शनों का सबसे तीव्र दौर देखने को मिला, जब विरोध प्रदर्शन हर प्रांत के ग्रामीण कस्बों और प्रमुख शहरों तक फैल गए।

Advertisement

हालांकि, ईरान की राजधानी तेहरान और अन्य जगहों पर दैनिक जीवन सुचारू रूप से चलता रहा। अमेरिका स्थित ‘ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स न्यूज़ एजेंसी' के अनुसार, प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा में अब तक कम से कम 38 लोग मारे गए हैं, जबकि 2,200 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है।

विरोध प्रदर्शनों से ईरान की सरकार और उसके सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई पर दबाव बढ़ गया है। इस बीच, विरोध प्रदर्शन काफी हद तक नेतृत्वहीन रहे हैं, हालांकि ईरान के निर्वासित युवराज द्वारा विरोध प्रदर्शन का आह्वान यह परखने का काम करेगा कि क्या प्रदर्शनकारी विदेश से आने वाले संदेशों से प्रभावित हो रहे हैं या नहीं।

कार्यकर्ताओं के मुताबिक, बुधवार को देशभर में कम से कम 37 विरोध प्रदर्शन हुए। इनमें शिराज भी शामिल है, जहां के ऑनलाइन सामने आए एक वीडियो में एक दंगा-रोधी ट्रक को प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार करते हुए देखा गया। सरकारी समाचार एजेंसी ‘इरना' ने बोजनौर्द में एक बड़े प्रदर्शन के साथ-साथ करमान और करमानशाह में हुए प्रदर्शनों के बारे में जानकारी दी।

समाचार एजेंसी ‘मिज़ान' ने बताया कि तेहरान के बाहरी इलाके में स्थित एक कस्बे में एक पुलिस कर्नल को चाकू से हमले कर जख्मी कर दिया गया जबकि अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी ‘फ़ार्स' ने कहा कि चहारमहल और बख्तियारी प्रांत के लोरदेगान शहर में हुई गोलीबारी में बंदूकधारियों ने सुरक्षा बलों के दो सदस्यों को मार डाला और 30 अन्य को घायल कर दिया। ईरान के कुर्दिस्तान प्रांत में बृहस्पतिवार को भी प्रदर्शन जारी रहे और व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं।

Advertisement
×