Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Bolivia Plane Crash: बोलीविया में नकदी ले जा रहा विमान राजमार्ग पर गिरा, 15 लोगों की मौत

Bolivia Plane Crash: सोशल मीडिया पर प्रसारित तस्वीरों में लोग विमान से गिरे नोट इकट्ठा करने के लिए दौड़ते दिखे

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
बोलीविया के एल ऑल्टो शहर में खराब मौसम के बीच शुक्रवार शाम को बोलीवियाई वायु सेना का एक हरक्यूलिस विमान एक व्यस्त सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रॉयटर्स
Advertisement

Bolivia Plane Crash: बोलीविया की राजधानी के पास नकदी ले जा रहा एक मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे राजमार्ग पर लगभग एक दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि बोलीविया की वायु सेना से संबंधित हरक्यूलिस विमान देश के 'सेंट्रल बैंक' से अन्य शहरों में नए नोट पहुंचाने जा रहा था। दुर्घटना के बाद जमीन पर बड़ी संख्या में नोट बिखरे हुए थे। दमकल विभाग के प्रमुख पावेल टोवर ने यह स्पष्ट नहीं किया कि घटना में मारे गए लोग विमान में थे या ला पाज हवाई अड्डे के पास राजमार्ग पर खड़ी कारों में सवार थे। उन्होंने बताया कि कुछ लोग घायल भी हुए हैं।

Advertisement

सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही तस्वीरों में दिख रहा है कि विमान ला पाज के निकट स्थित एल ऑल्टो शहर में वाहनों से टकराने के बाद एक खेत में जा गिरा। इस बारे में विरोधाभासी खबरें हैं कि यह दुर्घटना तब हुई जब विमान उड़ान भर रहा था या उतर रहा था।  सड़क पर विमान का मलबा, क्षतिग्रस्त कारें और शव बिखरे पड़े थे।

Advertisement

टोवर के अनुसार, कम से कम 15 वाहन प्रभावित हुए हैं। दमकलकर्मी विमान में लगी आग को बुझाने में कामयाब रहे। सोशल मीडिया पर प्रसारित तस्वीरों में लोग नोट इकट्ठा करने के लिए दौड़ते हुए दिखाई दिए, जबकि दंगा रोधी उपकरणों से लैस पुलिस उन्हें तितर-बितर करने की कोशिश कर रही थी। अधिकारियों ने टर्मिनल से आने-जाने वाली सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया।

Advertisement
×