Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Pakistan Suicide Blast: पाकिस्तान में शादी समारोह में आत्मघाती धमाका, 5 की मौत, 10 घायल

Pakistan Suicide Blast: धमाका डेरा इस्माइल खान जिले में शांति समिति के सदस्य नूर आलम महसूद के आवास पर हुआ

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फोटो। iStock
Advertisement

Pakistan Suicide Blast:  पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में शुक्रवार रात एक शादी समारोह के दौरान हुए आत्मघाती हमले में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए। यह धमाका डेरा इस्माइल खान जिले में शांति समिति के सदस्य नूर आलम महसूद के आवास पर हुआ, जहां शादी का जश्न मनाया जा रहा था।

डेरा इस्माइल खान के जिला पुलिस अधिकारी सज्जाद अहमद साहिबजादा ने पुष्टि की कि यह एक आत्मघाती विस्फोट था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मेहमान नाच-गाना कर रहे थे, तभी हमलावर ने खुद को विस्फोट से उड़ा लिया। धमाके की तीव्रता से कमरे की छत ढह गई, जिससे मलबे में फंसे लोगों तक पहुंचने में बचाव दल को काफी कठिनाई हुई।

Advertisement

घटना के बाद जिला मुख्यालय अस्पताल में आपातकाल घोषित कर दिया गया। रेस्क्यू 1122 के प्रवक्ता बिलाल अहमद फैज़ी ने बताया कि पांच शव और 10 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। मौके पर सात एंबुलेंस, एक फायर वाहन और एक आपदा वाहन तैनात किए गए।

Advertisement

प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, शांति समिति के नेता वहीदुल्लाह महसूद उर्फ जिगरी महसूद भी मृतकों में शामिल हैं। मुख्यमंत्री सोहैल अफरीदी ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस महानिरीक्षक से रिपोर्ट तलब की है और दोषियों को सख्त सजा दिलाने का आश्वासन दिया है।

Advertisement
×