Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Pakistan Kabul Airstrike : काबुल के अस्पताल पर पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक, 400 लोगों की मौत और 250 घायल

नशा मुक्ति केंद्र को बनाया निशाना; पाकिस्तान ने नकारे आरोप, कहा- नागरिक ठिकानों पर नहीं किया हमला

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
अफगानिस्तान के काबुल में सोमवार को हुए विस्फोट के बाद आसमान में उठता धुआं। तालिबान ने इसे पाकिस्तानी हवाई हमला बताया है। (फोटो : रॉयटर्स)
Advertisement

Pakistan Kabul Airstrike :  अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार रात एक नशा मुक्ति अस्पताल पर हुए पाकिस्तानी हवाई हमले में 400 लोगों की मौत हो गई और 250 अन्य घायल हो गए। इस भीषण हमले में अस्पताल का एक बड़ा हिस्सा पूरी तरह तबाह हो गया है।

अफगानिस्तान सरकार के उप प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने मंगलवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इस हमले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राहत और बचाव दल इमारत में लगी आग बुझाने और मलबे से शवों को निकालने में जुटे हैं। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता शराफत जमान ने स्थानीय मीडिया को बताया कि निशाना बनाया गया अस्पताल मुख्य रूप से नशे के आदी लोगों के इलाज के लिए था।

Advertisement

पाकिस्तान ने आरोपों को किया खारिज

उधर, पाकिस्तान ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। पाकिस्तान का कहना है कि सोमवार को काबुल और पूर्वी अफगानिस्तान में हुए उसके हमलों में किसी भी नागरिक ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया। गौरतलब है कि इससे पहले सोमवार को जब अफगानिस्तान ने इस हमले में 200 से अधिक लोगों के मारे जाने का दावा किया था, तब भी पाकिस्तान ने इसे नकार दिया था।

Advertisement

Advertisement
×