US के कोलोराडो में धूल भारी आंधी से टकराए 30 से अधिक वाहन, 4 की मौत
Vehicle collision in US: अमेरिका के कोलोराडो में धूल भरी आंधी के कारण मंगलवार को 30 से अधिक वाहन आपस में टकरा गए जिससे चार लोगों की मौत हो गई। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी। 'कोलोराडो स्टेट पेट्रोल' ने बताया...
Advertisement
Vehicle collision in US: अमेरिका के कोलोराडो में धूल भरी आंधी के कारण मंगलवार को 30 से अधिक वाहन आपस में टकरा गए जिससे चार लोगों की मौत हो गई। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी।
'कोलोराडो स्टेट पेट्रोल' ने बताया कि यह हादसा तेज हवाओं के कारण धूल उड़ने से पूर्वाह्न करीब 10 बजे पुएब्लो के दक्षिण में इंटरस्टेट 25 पर हुआ।
Advertisement
उन्होंने बताया कि वाहन चालकों को ''बहुत कम या बिल्कुल भी दिखाई नहीं दे रहा था।'' पुलिस ने बताया कि चार लोगों की मौत हो गई है और 29 घायलों को अस्पताल ले जाया गया है लेकिन यह जानकारी नहीं है कि उनकी हालत कैसी है।
Advertisement
दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है। गश्ती दल की प्रवक्ता शेरी मेंडेज ने बताया कि कम दृश्यता को दुर्घटना का एक कारण माना जा रहा है लेकिन अन्य कारण भी हो सकते हैं।
Advertisement
×

