Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Nicolas Maduro : ‘गुड नाइट… हैपी न्यू ईयर’: हथकड़ियों में कैमरों को देखकर बोले मादुरो

सत्ता से हटाए गए वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस एस मादुरो Nicolás Maduro का एक वीडियो अमेरिका ने जारी किया है, जिसमें वह हथकड़ियों में हिरासत की ओर ले जाते समय कैमरों और अधिकारियों को देखकर ‘गुड नाइट’ और ‘हैपी न्यू...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

सत्ता से हटाए गए वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस एस मादुरो Nicolás Maduro का एक वीडियो अमेरिका ने जारी किया है, जिसमें वह हथकड़ियों में हिरासत की ओर ले जाते समय कैमरों और अधिकारियों को देखकर ‘गुड नाइट’ और ‘हैपी न्यू ईयर’ कहते नजर आते हैं। यह वीडियो उस क्षण का है, जब अमेरिकी ड्रग एनफोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (डीईए) के एजेंट मादरो को औपचारिक रूप से हिरासत में ले जा रहे थे और उनके सामने तथाकथित ‘परप वॉक’ कराया गया।

यह दृश्य वेनेजुएला के हालिया सत्ता-संकट का सबसे प्रतीकात्मक पल बन गया है। वर्षों तक सत्ता पर काबिज रहे मैडुरो का इस तरह कैमरों के सामने शांत अंदाज में संदेश देना, एक ओर व्यक्तिगत प्रतिक्रिया के रूप में देखा जा रहा है, तो दूसरी ओर इसे अमेरिकी कार्रवाई के बाद बदले राजनीतिक परिदृश्य का संकेत भी माना जा रहा है।

Advertisement

इसी बीच वेनेजुएला के सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा संवैधानिक फैसला सुनाते हुए उपराष्ट्रपति Delcy Rodríguez को कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में जिम्मेदारी सौंप दी है। अदालत ने कहा कि मादरो राष्ट्रपति पद की जिम्मेदारियां निभाने की ‘अस्थायी और वास्तविक स्थिति में असमर्थता’ की अवस्था में हैं।

Advertisement

अदालत के आदेश के मुताबिक, डेल्सी रोड्रिगेज अब राष्ट्रपति पद से जुड़े सभी अधिकारों, कर्तव्यों और शक्तियों का प्रयोग करेंगी, ताकि प्रशासनिक निरंतरता बनी रहे और देश की समग्र सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। यह आदेश सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस तानिया डी’एमेलियो ने राज्य टेलीविजन चैनल वीटीवी पर प्रसारित सत्र में पढ़कर सुनाया। इस घटनाक्रम की पुष्टि CNN की रिपोर्ट में भी की गई है।

वेनेजुएला के संविधान में स्पष्ट प्रावधान है कि राष्ट्रपति पद पर अस्थायी या स्थायी रिक्तता की स्थिति में उपराष्ट्रपति ही कार्यभार संभालता है। मौजूदा घटनाक्रम ने वेनेजुएला की राजनीति को एक नए मोड़ पर ला खड़ा किया है, जहां सत्ता का हस्तांतरण, अंतरराष्ट्रीय दखल और कानूनी प्रक्रियाएं एक साथ देश और क्षेत्र की स्थिरता को प्रभावित कर रही हैं।

Advertisement
×