New York Mayor : जोहरान ममदानी ने संभाली न्यूयॉर्क की कमान, निर्भीक और समावेशी शासन का वादा
New York Mayor : भारतीय मूल के नेता Zohran Mamdani जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क सिटी के 112वें मेयर के रूप में शपथ लेने के बाद ‘व्यापक स्तर पर और निर्भीक तरीके से’ प्रशासन चलाने का संकल्प लिया। शपथ ग्रहण के...
New York Mayor : भारतीय मूल के नेता Zohran Mamdani जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क सिटी के 112वें मेयर के रूप में शपथ लेने के बाद ‘व्यापक स्तर पर और निर्भीक तरीके से’ प्रशासन चलाने का संकल्प लिया। शपथ ग्रहण के साथ ही उन्होंने किफायती आवास, सुरक्षा और समावेशी समृद्धि को अपने एजेंडे का केंद्र बताया और कॉरपोरेट लालच के खिलाफ सख्त रुख दोहराया।
नव वर्ष के दिन सिटी हॉल के बाहर हुए औपचारिक उद्घाटन समारोह में वर्मोंट के सीनेटर Bernie Sanders बर्नी सैंडर्स ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। इससे पहले 31 दिसंबर की मध्यरात्रि को एक पुराने सबवे स्टेशन में आयोजित निजी समारोह में न्यूयॉर्क की अटॉर्नी जनरल Letitia James लेटिशिया जेम्स ने औपचारिक रूप से उन्हें मेयर के रूप में शपथ दिलाई थी।
‘कोशिश के साहस की कमी नहीं होगी’
शपथ के बाद न्यूयॉर्कवासियों को दिए लगभग 25 मिनट के भाषण में ममदानी ने कहा, ‘आज से हम व्यापक और निर्भीक तरीके से शासन करेंगे। हम हमेशा सफल नहीं हो सकते, लेकिन कभी भी हम पर कोशिश करने के साहस की कमी का आरोप नहीं लगेगा।’
उन्होंने स्पष्ट किया कि सिटी हॉल सुरक्षा, सामर्थ्य और समृद्धि के एजेंडे पर काम करेगा और सरकार शहर के हर वर्ग का प्रतिबिंब बनेगी।
ऐतिहासिक उपलब्धि
ममदानी दक्षिण एशियाई मूल के और पहले मुस्लिम नेता हैं जिन्हें अमेरिका के सबसे बड़े शहर का नेतृत्व करने का अवसर मिला। उनका कहना है कि नया साल शहर के लिए आशा और वादों के नए युग की शुरुआत है।
परिवार और जड़ों का जताया आभार
भारतीय मूल के ममदानी प्रसिद्ध फिल्मकार Mira Nair मीरा नायर और कोलंबिया विश्वविद्यालय के प्रोफेसर Mahmood Mamdani महमूद ममदानी के पुत्र हैं। उनका जन्म युगांडा के कंपाला में हुआ और सात वर्ष की उम्र में वे परिवार के साथ New York City आ गए। वे 2018 में अमेरिकी नागरिक बने। समारोह में उन्होंने माता पिता और पत्नी रमा दुवाजी को समर्थन के लिए धन्यवाद देते हुए कहा, ‘कंपाला से दिल्ली तक फैले मेरे परिवार का आभार।’
ठंड में भी उमड़ा उत्साह
कड़ाके की ठंड के बावजूद हजारों समर्थक सिटी हॉल के बाहर घंटों खड़े रहे। युवा से बुजुर्ग तक, सभी ने ब्लॉक पार्टी में जीत और शपथ ग्रहण का जश्न मनाया।

