Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Mojtaba Khamenei First Message: सुप्रीम लीडर बनने के बाद पहला संदेश, अमेरिका-इस्राइल के खिलाफ संघर्ष तेज करने का आह्वान

Mojtaba Khamenei First Message: संदेश एक एंकर द्वारा ईरानी टीवी चैनल पर पढ़कर सुनाया गया

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Mojtaba Khamenei First Message: मोजतबा खामेनेई (Mojtaba Khamenei) ने ईरान के नए सर्वोच्च नेता के रूप में अपना पहला संदेश देश के सरकारी टेलीविजन के माध्यम से जारी किया है। उनका यह संदेश एक एंकर द्वारा ईरानी टीवी चैनल पर पढ़कर सुनाया गया।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, खामेनेई ने अपने संदेश में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकाबंदी जारी रखने और मिनाब स्कूल के बच्चों सहित युद्ध में मारे गए लोगों के “खून का बदला लेने” पर जोर दिया। खामेनेई ने कहा कि उन्हें इस्लामिक गणराज्य के टेलीविजन के माध्यम से यह सूचना मिली कि एसेंबली आफ एक्सपर्ट (Assembly of Experts) ने मतदान के जरिए उन्हें देश का नया नेता चुना है।

Advertisement

अमेरिका और इस्राइल के साथ जारी संघर्ष का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि दुश्मनों के खिलाफ हमले जारी रखे जाएंगे और “अन्य मोर्चों को खोलने” पर भी विचार किया जा रहा है, जहां विरोधी पक्ष को कम अनुभव है। अपने संबोधन में उन्होंने यमन में ईरान समर्थित समूहों, लेबनान में हिजबुल्लाह (Hezbollah) और इराक में ‘रेजिस्टेंस’ समूहों की भी सराहना की।

Advertisement

इस सप्ताह सोमवार को विशेषज्ञों की सभा ने खामेनेई को ईरान के इस्लामी गणराज्य का तीसरा सर्वोच्च नेता घोषित किया था। इसके बाद न्यायपालिका, सुरक्षा एजेंसियों और सैन्य संस्थानों समेत कई सरकारी संस्थाओं ने उनके प्रति निष्ठा की शपथ ली है।

यह संदेश ऐसे समय में सामने आया है जब उनके स्वास्थ्य को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। साइप्रस में ईरान के राजदूत ने ब्रिटिश अखबार The Guardian से बातचीत में कहा था कि खामेनेई के पैर, हाथ और बाजू में चोट लगने की खबरें हैं और संभव है कि वे अस्पताल में भर्ती हों।

गौरतलब है कि 8 मार्च को मोजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर घोषित किया गया था। वे अपने पिता अली खामनेई (Ali Khamenei) के उत्तराधिकारी हैं। अली खामेनेई की 28 फरवरी को अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध के पहले दिन मौत हो गई थी।

Advertisement
×