Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Middle East Crisis: ईरान के खिलाफ अमेरिका का बड़ा एक्शन, तीन ऑयल टैंकरों को बनाया निशाना

अमेरिकी सेना ने तीन ईरानी तेल टैंकर को निशाना बनाया

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फाइल फोटो।
Advertisement

अमेरिकी सेना ने शनिवार को कहा कि उसने ईरान के तीन तेल टैंकरों को निशाना बनाया है। सेना ने दावा किया कि यह कार्रवाई अमेरिकी नौसेना के युद्धपोतों पर मिसाइल हमलों के बाद की गई। सेना ने चेतावनी दी कि जरूरत पड़ने पर वह ईरान के ''सीमित और असुरक्षित तेल बेड़े को नष्ट कर देगी''।

अमेरिकी सेना के बयान के अनुसार, क्षेत्र में गश्त के दौरान एक अमेरिकी विमानवाहक पोत और एक विध्वंसक पोत ने ईरान की ओर से किए गए ''बिना उकसावे वाले कई हमलों'' से बचाव किया। हमलों में किसी भी अमेरिकी कर्मी को नुकसान नहीं पहुंचा। ईरान के दो तेल टैंकरों को ''स्थायी रूप से निष्क्रिय'' कर दिया गया, जबकि तीसरे खाली टैंकर को नष्ट कर दिया गया।

Advertisement

अमेरिका ने कहा कि ये टैंकर एक गुप्त नेटवर्क का हिस्सा थे, जो ईरान के शक्तिशाली रिवोल्यूशनरी गार्ड और क्षेत्र में उसके सशस्त्र सहयोगी संगठनों को धन मुहैया कराने में मदद कर रहा था।

Advertisement

इससे पहले ईरान ने अमेरिका पर फारस की खाड़ी में खार्ग द्वीप के पास एक ईरानी टैंकर पर हमला करने का आरोप लगाया था। अमेरिका ने कहा कि एक टैंकर को खार्ग द्वीप के पास और दूसरे को जास्क के नजदीक निशाना बनाया गया। वहीं, खाली टैंकर को ओमान की खाड़ी में निशाना बनाया गया।

Advertisement
×