Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Bangladesh Accident: बांग्लादेश में परिवहन नौका पर चढ़ते समय बस पद्मा नदी में गिरी, 16 की मौत

Bangladesh Accident: ढाका जा रही इस बस में बच्चों समेत करीब 40 यात्री सवार थे

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
बांग्लादेश के राजबारी जिले के दौलदिया टर्मिनल पर बुधवार को कम से कम 40 लोगों को ले जा रही एक बस पद्मा नदी में गिर गई। पीटीआई
Advertisement

Bangladesh Accident: बांग्लादेश में एक बस के परिवहन नौका पर चढ़ने की कोशिश के दौरान नदी में गिर जाने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग लापता हैं।

अधिकारियों ने बताया कि बस दक्षिण-पश्चिमी राजबारी जिले में दौलाडिया टर्मिनल पर बुधवार शाम करीब सवा पांच बजे पद्मा नदी में गिर गई। दमकल सेवा के अधिकारी सोहेल राणा ने घटनास्थल पर संवाददाताओं से कहा, '' हमजा (बचाव पोत) ने क्रेन की मदद से बस को बाहर निकाला और उसके भीतर से 14 शव मिले।''

Advertisement

उन्होंने बताया कि गोताखोरों ने इससे पहले दो महिलाओं के शव बरामद किए थे और शेष 14 शव खराब मौसम के बीच छह घंटे के प्रयास के बाद बस को नदी से बाहर निकाले जाने पर बुधवार मध्यरात्रि के आस पास मिले। राणा ने बताया कि दमकल सेवा और तटरक्षक बल के गोताखोर सेना और पुलिस की मदद से लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं।

Advertisement

अधिकारियों का अनुमान है कि ढाका जा रही इस बस में बच्चों समेत करीब 40 यात्री सवार थे और उनमें से अधिकतर ईद की छुट्टियां मनाकर राजधानी लौट रहे थे। राजबारी जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने बचाव अभियान की अद्यतन जानकारी लेने के लिए उनसे फोन पर बात की और हादसे की जांच के आदेश दिए।

पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों ने पहले बताया था कि करीब 11 यात्री तैरकर किनारे पहुंचने में सफल रहे या उन्हें बचा लिया गया लेकिन अधिकतर अन्य लोग अब भी लापता हैं।

टर्मिनल के पर्यवेक्षक मोनिर हुसैन ने कहा, ''जब बस पोंटून (जलाशय में तैरता पुल) से नौका की ओर बढ़ रही थी तभी एक छोटी सहायक नौका पोंटून से टकरा गई और बस चालक के स्टीयरिंग पर से नियंत्रण खो देने के कारण बस नदी में जा गिरी।''

उन्होंने कहा, ''बस हमारी आंखों के सामने नदी में गिर गई लेकिन हम कुछ नहीं कर सके।'' दौलाडिया स्वास्थ्य परिसर के चिकित्सकों ने कहा कि दो महिलाओं के शव लाए गए जबकि एक अन्य महिला का उपचार किया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों और अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों में से कई एक ही परिवार के सदस्य थे और उनमें से कई लोग बाहर खड़े होने के कारण बच गए लेकिन उनके रिश्तेदार बस डूबने के समय उसके भीतर थे।

Advertisement
×