Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Pakistan Sikh Couple Murder: पाकिस्तान में गुरुद्वारे के भीतर सिख दंपति की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Pakistan Sikh Couple Murder: खैबर पख्तूनख्वा के मरदान जिले में हुई थी वारदात, जांच में आतंकी संगठन से संबंध के सबूत नहीं मिले

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फोटो स्रोत सोशल मीडिया
Advertisement

Pakistan Sikh Couple Murder:  पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पुलिस ने एक गुरुद्वारे के भीतर सिख सेवादार दंपति की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मृतकों की पहचान जगन्नाथ और उनकी पत्नी आसमा वंती के रूप में हुई है। दोनों पेशावर से करीब 60 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित मरदान जिले के बाबू मोहल्ला इलाके में एक गुरुद्वारे में सेवादार थे।

Advertisement

गुरुद्वारे के भीतर बुधवार को उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मरदान के जिला पुलिस अधिकारी (डीपीओ) मसूद अहमद बंगश ने बृहस्पतिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisement

आरोपी की पहचान अमाजुगारी निवासी शेर शाह के रूप में हुई है। बंगश ने बताया कि पुलिस अधिकारियों, आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) के कर्मियों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की संयुक्त जांच टीम (जेआईटी) की जांच में अब तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जो आरोपी को किसी प्रतिबंधित संगठन, आतंकवादी संगठन या संगठित गिरोह से जोड़ता हो।

जिला पुलिस अधिकारी ने कहा कि हत्याओं के पीछे का मकसद अभी स्पष्ट नहीं है और अधिकारी आरोपी के बयान एवं अब तक एकत्र किए गए अन्य सबूतों के आधार पर सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रहे हैं।

Advertisement
×