Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Global Tensions: होर्मुज स्ट्रेट पर 22 देशों का संयुक्त बयान, ईरान से हमले रोकने और मार्ग खोलने की अपील

Global Tensions: कहा- समुद्री व्यापार के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य का खुला रहना बेहद महत्वपूर्ण

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
संयुक्त अरब अमीरात में ईरान के साथ अमेरिका-इस्राइल संघर्ष के बीच, ओमान के मुसंदम शासन की सीमा के पास उत्तरी रास अल-खैमाह से खाड़ी में, होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक मालवाहक जहाज दिखाई दे रहा है। रॉयटर्स फाइल फोटो
Advertisement

Global Tensions: संयुक्त अरब अमीरात, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड्स, जापान, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया समेत 22 देशों के नेताओं ने होर्मुज जलडमरूमध्य की स्थिति को लेकर संयुक्त बयान जारी किया है।

बयान में कहा गया है कि ये देश खाड़ी क्षेत्र में बिना हथियार वाले कमर्शियल जहाजों पर ईरान के हालिया हमलों, तेल और गैस प्रतिष्ठानों सहित नागरिक ढांचे पर हमलों की कड़ी निंदा करते हैं। साथ ही ईरानी सेना द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को प्रभावी रूप से बंद करने की कार्रवाई पर भी गंभीर चिंता जताई गई है।

Advertisement

संयुक्त बयान में कहा गया, “हम बढ़ते तनाव को लेकर गहरी चिंता व्यक्त करते हैं और ईरान से अपील करते हैं कि वह अपनी धमकियां, समुद्र में माइंस बिछाने, ड्रोन और मिसाइल हमले तथा कमर्शियल शिपिंग को रोकने के प्रयास तुरंत बंद करे।”

Advertisement

यह भी पढ़ें: Iran-Israel war: ट्रंप की धमकी, ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य खोले, अन्यथा ऊर्जा संयंत्र नेस्तनाबूद कर देंगे

देशों ने ईरान से अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन करने और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2817 का सम्मान करने को भी कहा है। बयान में यह भी स्पष्ट किया गया कि वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और समुद्री व्यापार के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य का खुला रहना बेहद महत्वपूर्ण है।

Advertisement
×