Israel-Lebanon talks : वाशिंगटन में अगले हफ्ते इजराइल-लेबनान वार्ता शुरू होने की उम्मीद
स्पष्ट नहीं है कि लेबनान की ओर से वार्ता में कौन हिस्सा लेगा
Advertisement
Israel-Lebanon talks : इजराइल और लेबनान के बीच संघर्ष-विराम को लेकर बातचीत अगले हफ्ते वाशिंगटन में विदेश विभाग के कार्यालय में शुरू होने की उम्मीद है। योजना से वाकिफ एक अधिकारी ने आज यह जानकारी दी।
अधिकारी ने पहचान उजागर न करने की शर्त पर बताया कि बातचीत में अमेरिकी पक्ष का प्रतिनिधित्व लेबनान में अमेरिकी राजदूत मिशेल इस्सा एवं इजराइली पक्ष का प्रतिनिधित्व अमेरिका में इजराइल के राजदूत येचिएल लीटर करेंगे। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि लेबनान की ओर से वार्ता में कौन हिस्सा लेगा।
Advertisement
Advertisement
Advertisement
×

