Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Israel-Iran conflict: अमेरिका ने  पश्चिम एशियाई देशों को अपने नागरिकों को बाहर निकालने को कहा

Israel-Iran conflict: कहा- अमेरिकी सेना की ओर से सबसे कड़े हमले अभी बाकी हैं

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
ईराक के बगदाद में सोमवार अमेरिकी दूतावास स्थित किलेबंद ग्रीन ज़ोन की ओर जाने वाले एक पुल पर, ईरान पर अमेरिका और इस्राइल के हमलों के विरोध में हो रहे प्रदर्शन को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे। (एपी/पीटीआई)
Advertisement

Israel-Iran conflict: ईरान पर हमले तेज करने के बीच अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने सोमवार को सुरक्षा जोखिमों के कारण 12 से अधिक पश्चिम एशियाई देशों से अपने नागरिकों को बाहर निकालने की सलाह दी।

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने संवाददाताओं से कहा, ''अमेरिकी सेना की ओर से सबसे कड़े हमले अभी बाकी हैं। अगला चरण ईरान के लिए वर्तमान स्थिति से भी अधिक कठोर और दंडात्मक होगा।''

Advertisement

हिंसा के और बढ़ने की आशंका के बीच विदेश मंत्रालय ने सुरक्षा जोखिमों के कारण 12 से अधिक पश्चिम एशियाई देशों से अपने नागरिकों को बाहर निकलने की सलाह दी। इजराइल और अमेरिका ने ईरान पर हमले तेज कर दिए हैं।

Advertisement

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यह अभियान संभवत: कई सप्ताह तक चल सकता है। ईरान और उसके सहयोगियों ने इस्राइल, खाड़ी देशों और विश्व के ऊर्जा उत्पादन से जुड़े अहम ठिकानों पर जवाबी हमले किए हैं। हमलों की तीव्रता, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या और हालात को स्थिर करने की कोई स्पष्ट योजना न होने से इस संघर्ष के लंबा खिंचने की आशंका है।

पश्चिम एशिया संकट: यूएई से सीमित निकासी उड़ानें शुरू

पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के कारण फंसे हवाई यात्रियों को निकालने के लिए सोमवार को संयुक्त अरब अमीरात से कुछ गिनी-चुनी उड़ानों का संचालन किया गया, हालांकि इस क्षेत्र के ज्यादातर हिस्सों में वाणिज्यिक उड़ानें अब भी बंद हैं।

उड़ानों की स्थिति की जानकारी देने वाली 'फ्लाइटरडार24' के अनुसार, सोमवार को तीन घंटे के दौरान अबू धाबी से इस्लामाबाद, पेरिस, एम्स्टर्डम, मुंबई, मॉस्को और लंदन जैसे शहरों के लिए एतिहाद एयरवेज की कम से कम 16 उड़ानें रवाना हुईं।

हालांकि, विमानन कंपनी की वेबसाइट पर दिखाया गया कि उसकी सभी नियमित वाणिज्यिक उड़ानें बुधवार दोपहर तक निलंबित रहेंगी। लंबी दूरी की उड़ानें संचालित करने वाली विमानन कंपनियां एतिहाद एयरवेज, एमिरेट्स और फ्लाईदुबई ने सोमवार को कहा कि वे देश से सीमित संख्या में उड़ानें संचालित करेंगी।

दुबई और अबू धाबी से सीमित संख्या में उड़ानें ऐसे समय में शुरू हुईं जब अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने "गंभीर सुरक्षा खतरे" के कारण अपने नागरिकों से संयुक्त अरब अमीरात, जॉर्डन, सऊदी अरब, मिस्र, लेबनान और ओमान समेत 13 देशों से तुरंत वाणिज्यिक उड़ानों से निकलने को कहा। एयरलाइन विश्लेषण कंपनी सिरियम के अनुसार, शनिवार से पश्चिम एशिया से आने-जाने वाली लगभग 32,000 उड़ानों में से करीब 13,000 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

Advertisement
×