Israel-Iran Conflict : अगर हमला हुआ तो भारी जवाब मिलेगा; ईरान की इजराइल को खुली चेतावनी, युद्धविराम के बीच तनाव बरकरार
आक्रामक अभियानों को रोक रहे हैं : ईरानी सेना
Advertisement
Israel-Iran Conflict : ईरानी सेना की संयुक्त कमान ने कहा कि वह अपने आक्रामक अभियानों को रोक रही है। ईरान की ओर से यह घोषणा दो महीने पहले अमेरिका द्वारा तेहरान के साथ युद्धविराम समझौता किए जाने के बाद से पहली बार इजराइल के साथ हुए संघर्ष के बाद की गई।
इजराइल-ईरान के बीच ताजा संघर्ष से पश्चिम एशिया में एक बार फिर पूर्ण युद्ध शुरू होने का खतरा पैदा हो गया था। संयुक्त कमान ने कहा कि यदि इजराइल या उसके समर्थक दक्षिणी लेबनान सहित किसी भी तरह की ''आक्रामक और शत्रुतापूर्ण कार्रवाई'' करते हैं, तो ''पहले की तुलना में कहीं अधिक कठोर और दमनकारी उपाय किए जाएंगे।''
Advertisement
Advertisement
Advertisement
×
