Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Iran-US war : पाकिस्तान ने ईरानी विमानों को अमेरिकी हमलों से बचाने के लिए दी थी जगह!

अमेरिका-ईरान युद्ध समाप्त कराने में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान ने ईरानी सैन्य विमानों को अमेरिकी हवाई हमलों से बचाने के लिए अपने हवाई अड्डों में जगह दी थी। 'सीबीएस न्यूज' ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से एक खबर...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
इस्लामाबाद में पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर से मुलाकात करते ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची। -रॉयटर्स (फाइल फोटो)
Advertisement
अमेरिका-ईरान युद्ध समाप्त कराने में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान ने ईरानी सैन्य विमानों को अमेरिकी हवाई हमलों से बचाने के लिए अपने हवाई अड्डों में जगह दी थी। 'सीबीएस न्यूज' ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से एक खबर में यह जानकारी दी। खबर में यह भी दावा किया गया है कि ईरान ने अमेरिकी हवाई हमलों से बचने के लिए अपने नागरिक विमानों को अफगानिस्तान में खड़ा किया था।

इस खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए रिपब्लिकन पार्टी के सांसद लिंडसे ग्राहम ने मध्यस्थ के रूप में पाकिस्तान की भूमिका पर फिर से विचार करने की जरूरत पर जोर दिया। साउथ कैरोलिना से सांसद ग्राहम ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'अगर यह खबरें सही हैं तो ईरान, अमेरिका और अन्य पक्षों के बीच मध्यस्थ के रूप में पाकिस्तान द्वारा निभाई जा रही भूमिका पर एक बार फिर पूरी तरह से विचार करने की आवश्यक होगी।'

Advertisement

'सीबीएस' ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से खबर में कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अप्रैल में युद्धविराम की घोषणा के तुरंत बाद ईरान ने पाकिस्तान के नूर खान हवाई अड्डे पर एक टोही और खुफिया विमान सहित 'कई विमान' भेजे थे। वहीं पाकिस्तान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नूर खान 'एयर बेस' से जुड़े दावों को खारिज करते हुए सीबीएस न्यूज से कहा कि 'नूर खान हवाई अड्डा शहर के ठीक बीच में स्थित है, वहां खड़े विमानों के विशाल बेड़े को जनता की नजरों से छिपाया नहीं जा सकता'।

Advertisement

अफगानिस्तान के एक नागरिक उड्डयन अधिकारी ने सीबीएस न्यूज को बताया कि 'महान एयर' से संबंधित एक ईरानी नागरिक विमान युद्ध शुरू होने से कुछ समय पहले काबुल में उतरा था और ईरानी हवाई क्षेत्र बंद होने के बाद वहीं खड़ा रहा।

Advertisement
×