Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Iran-US Conflict: अमेरिकी सेना का दावा, बारूदी सुरंग बिछाने वाले 16 ईरानी जहाज नष्ट किए

Iran-US Conflict: अमेरिकी सेना ने कुछ वीडियो भी जारी किए

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
वीडियो के इस स्क्रीनशॉट में, ईरान के साथ अमेरिका-इस्राइल संघर्ष के दौरान, होर्मुज जलडमरूमध्य के पास स्थित एक स्थान पर, बारूदी सुरंग बिछाने वाले जहाजों पर हमलों सहित कई हमलों के दौरान, एक प्रक्षेपास्त्र उस जहाज की ओर बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है जिसे अमेरिकी केंद्रीय कमान ईरानी नौसैनिक पोत बता रही है। रॉयटर्स
Advertisement

Iran-US Conflict: ईरान की ओर से तेल निर्यात को बाधित करने की धमकी दिए जाने के बीच अमेरिकी सेना ने बारूदी सुरंग बिछाने वाले 16 ईरानी जहाजों को नष्ट करने का मंगलवार को दावा किया। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान द्वारा विस्फोटक लगाए जाने की कोई सूचना नहीं है।

अमेरिकी सेना ने बारूदी सुरंग बिछाने वाले 16 ईरानी जहाजों को नष्ट करने का दावा करते हुए कुछ वीडियो भी जारी किए। इससे पहले ट्रंप ने ईरान को जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंगें बिछाने के खिलाफ चेतावनी दी थी।

Advertisement

संघर्ष के 11वें दिन में प्रवेश करने के साथ ही दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी तेज कर दी है। ट्रंप ने धमकी दी है कि अगर ईरान ने जलडमरूमध्य में कोई बारूदी सुरंग बिछाई भी है तो वह उसे तुरंत हटा ले अन्यथा उस पर ''अब तक के सबसे भीषण'' हमले किए जाएंगे।

Advertisement

अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने भी अब तक के सबसे भीषण हमलों का संकल्प दोहराया है। इससे पहले ईरान ने क्षेत्र के तेल निर्यात को रोकने की धमकी दी है। इससे यह चिंता बढ़ गई है कि वह तेल टैंकर को उस जलमार्ग से गुजरने से रोक सकता है, जिसके जरिए दुनिया के करीब 20 प्रतिशत तेल की ढुलाई होती है।

Advertisement
×