Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Iran-US Conflict : ओमान के औद्योगिक केंद्र सोहार पर ड्रोन हमले में 2 भारतीयों की मौत, 10 घायल

पश्चिम एशिया से 1,50,000 भारतीय नागरिक भारत लौट चुके हैं

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Iran-US Conflict : ओमान के सोहार शहर में शुक्रवार को हुए ड्रोन हमले में दो भारतीय नागरिक मारे गए और 10 अन्य घायल हो गए। 28 फरवरी को ईरान-अमेरिका संघर्ष शुरू होने के बाद से जमीन पर भारतीयों की मौत का यह पहला मामला है।

विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (खाड़ी क्षेत्र) असीम महाजन ने पश्चिम एशिया में संकट पर एक अंतर-मंत्रालयी प्रेसवार्ता में ओमान में दो भारतीयों की हत्या की पुष्टि की। उन्होंने यह भी कहा कि संघर्ष शुरू होने के बाद पश्चिम एशिया से 1,50,000 भारतीय नागरिक भारत लौट चुके हैं। महाजन ने कहा कि मैं आप सभी के साथ आज सोहार शहर में हुई एक घटना की जानकारी साझा करना चाहता हूं। वहां एक हमला हुआ और इस घटना में दो भारतीय नागरिकों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि हम उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।

Advertisement

हमले में घायल हुए 11 लोगों में से 10 भारतीय हैं। इनमें से पांच को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और पांच अन्य का स्थानीय अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। हमारा मिशन संबंधित कंपनी और स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है और हरसंभव सहायता प्रदान कर रहा है। हालांकि, महाजन ने हमले के बारे में विशिष्ट विवरण नहीं दिया, लेकिन ओमान न्यूज एजेंसी (ओएनए) ने बताया कि सोहार में दो ड्रोन गिरे, जिनमें से एक अल अव्ही औद्योगिक क्षेत्र में गिरा और दो प्रवासी श्रमिकों की मौत हो गई। पश्चिम एशिया संघर्ष में मरने वाले भारतीयों की कुल संख्या अब पांच हो गई है।

Advertisement

ओमान में हुए हमले में जमीन पर दो भारतीयों की मौत की पहली घटना हुई, जबकि 28 फरवरी को संघर्ष शुरू होने के बाद से व्यापारिक जहाजों पर हुए हमलों में तीन भारतीय नाविक मारे जा चुके हैं। पिछले कुछ दिनों में, भारत ने पश्चिम एशिया में रहने वाले लगभग एक करोड़ भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपने राजनयिक प्रयासों को तेज कर दिया है।

भारत होर्मुज जलडमरूमध्य के दोनों ओर खड़े भारतीय ध्वज वाले 20 से अधिक व्यापारिक जहाजों के लिए सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के प्रयास भी कर रहा है। अमेरिकी स्वामित्व वाले तेल टैंकर 'सेफसी विष्णु' के चालक दल के 15 भारतीय सदस्यों को सुरक्षित रूप से बसरा शहर के एक होटल में पहुंचाया गया।

Advertisement
×