Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

ईरान आज सरकार विरोधी प्रदर्शनकारी को देगा फांसी 

न्यूयॉर्क पोस्ट ने मानवाधिकार समूहों के हवाले से बताया कि सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों की बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियों के बीच बुधवार को प्रशासन द्वारा पहले प्रदर्शनकारी को फांसी देने के फैसले के बाद ईरान में और अधिक क्रूरता देखने को...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
जर्मनी में ईरान के प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे लोग।-एपी
Advertisement

न्यूयॉर्क पोस्ट ने मानवाधिकार समूहों के हवाले से बताया कि सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों की बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियों के बीच बुधवार को प्रशासन द्वारा पहले प्रदर्शनकारी को फांसी देने के फैसले के बाद ईरान में और अधिक क्रूरता देखने को मिल सकती है।

ईरान मानवाधिकार संगठन (आईएचआर) और ईरान में लोकतंत्र के लिए राष्ट्रीय संघ (एनयूएफडी) के गैर सरकारी संगठनों ने बताया कि 26 वर्षीय इरफान सोलतानी को कराज में हुए प्रदर्शनों के दौरान गिरफ्तार किया गया था और कथित तौर पर उन्हें फांसी दी जानी है। एनयूएफडी ने बताया कि उस व्यक्ति का ‘एकमात्र अपराध ईरान की आजादी की मांग करना है।’

Advertisement

वहीं संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों ने कहा है कि ईरान में मौजूद संयुक्त राष्ट्र के 500 से अधिक कर्मचारी सुरक्षित हैं और सभी का पता लगा लिया गया है। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा कि देशभर में फैली अशांति और सैकड़ों प्रदर्शनकारियों की मौत के चलते कई कर्मचारी घर से ही काम कर रहे हैं।  उधर, ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव और वहां की संसद के पूर्व अध्यक्ष अली लारजियानी ने देश में हिंसक प्रदर्शनों में दखलंदाजी करने की ट्रंप की ताजा धमकी पर प्रतिक्रिया देते हुए मंगलवार को कहा कि ईरानी नागरिकों की मौत के जिम्मेदार अमेरिका और इजराइल होंगे। इस बीच, रूस के विदेश मंत्रालय ने ईरान पर हमले की अमेरिका की धमकी को “स्पष्ट रूप से अस्वीकार्य” बताया।
Advertisement
Advertisement
×