Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Iran Protest : ईरान में एक हफ्ते की कार्रवाई के बाद थमे विरोध, इंटरनेट बंदी का असर

इस दमनकारी कार्रवाई में कम से कम 2,615 लोग मारे गए

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Iran Protest : ईरान की इस्लामिक सत्ता को चुनौती देने वाले देशव्यापी विरोध प्रदर्शन वीरवार को धीरे-धीरे शांत होते नजर आए। एक सप्ताह पहले ही अधिकारियों ने देश को दुनिया से अलग-थलग कर दिया था और अपनी दमनकारी कार्रवाई को तेज किया था।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस दमनकारी कार्रवाई में कम से कम 2,615 लोग मारे गए। ईरान की राजधानी तेहरान में प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पिछले एक-दो दिन से सुबह के समय रात के दौरान जलाई गई आग के कोई निशान या सड़कों पर किसी प्रकार का कोई मलबा नहीं दिखा। कई रातों से जारी गोलीबारी की तेज आवाज अब मंद पड़ गई है।

Advertisement

इस बीच, ईरान के सरकारी मीडिया ने अधिकारियों द्वारा एक के बाद एक की जा रही गिरफ्तारियों की घोषणा की। मीडिया के मुताबिक, इन गिरफ्तारियों के जरिये उन लोगों को निशाना बनाया जा रहा है, जिन्हें वे (ईरानी अधिकारी) ‘आतंकवादी' कहते है और साथ ही वे स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट डिश की भी तलाश कर रहे हैं, जो फिलहाल वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर डालने का एकमात्र जरिया है।

Advertisement

न्यायपालिका की मिजान समाचार एजेंसी की बुधवार की खबर के अनुसार, न्याय मंत्री अमीन हुसैन रहीमी ने कहा कि 8 जनवरी से हमने एक पूर्ण युद्ध देखा है और तब से उसमें शामिल हर कोई अपराधी है। ईरान भले ही घरेलू स्तर पर नियंत्रण स्थापित करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन उसे विदेशों में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

इस्लामिक गणराज्य ने आज तड़के बिना किसी स्पष्टीकरण के कई घंटों तक अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया। ऐसा उसने पहले भी इजराइल के साथ हुए हमलों के दौरान और जून में चले 12 दिनों के युद्ध के दौरान किया था।

Advertisement
×