Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Iran-Israel War : हिंद महासागर में डिएगो गार्सिया पर ईरानी मिसाइल हमला नाकाम, ब्रिटेन की कड़ी निंदा

ईरान ने ब्रिटेन के इस बयान से पहले ही संबंधित सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना बनाया

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Iran-Israel War : ब्रिटेन ने हिंद महासागर में डिएगो गार्सिया द्वीप स्थित ब्रिटिश-अमेरिकी हवाई सैन्य प्रतिष्ठान पर ईरान की सेना द्वारा मिसाइलें दागे जाने की निंदा की है। ब्रिटिश अधिकारियों ने असफल हमले के प्रयास का विवरण नहीं दिया है। यह स्पष्ट नहीं है कि मिसाइलें सैन्य अड्डे के कितने करीब पहुंचीं, जो ईरान से लगभग 2,500 मील (4,000 किलोमीटर) दूर है।

रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि ईरान द्वारा ''पूरे क्षेत्र में हिंसक हमले करना और होर्मुज जलडमरूमध्य को बंधक बनाए रखना, ब्रिटिश हितों एवं ब्रिटिश सहयोगियों के लिए खतरा है।''ब्रिटेन ईरान पर अमेरिका-इजराइल के हमलों में शामिल नहीं हुआ है, लेकिन उसने अमेरिकी बमवर्षकों को ईरान के मिसाइल स्थलों पर हमला करने के लिए ब्रिटेन के ठिकानों का उपयोग करने की अनुमति दी है।

Advertisement

शुक्रवार को ब्रिटिश सरकार ने कहा कि अमेरिकी बमवर्षक विमान होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर ईरान के हमलों को रोकने के अभियानों में डिएगो गार्सिया सहित ब्रिटेन के ठिकानों का भी उपयोग कर सकते हैं। ईरान ने ब्रिटेन के इस बयान से पहले ही संबंधित सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना बनाया।

Advertisement

Advertisement
×