Iran-Israel Conflict : ईरान पर ‘तेज और व्यापक’ हमले की चेतावनी, इजराइल का बड़ा बयान
युद्ध अपराध के लिए ईरान को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी
Advertisement
Iran-Israel Conflict : इजराइल के रक्षा मंत्री ने शुक्रवार को कहा कि ईरान पर इजराइल के हमले ''तेज और व्यापक'' होंगे। रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने एक बयान में कहा कि उन्होंने और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरानी आतंकवादी शासन को इजराइल की नागरिक आबादी पर मिसाइलें दागना बंद करने की चेतावनी दी है।
काट्ज ने कहा कि चेतावनी के बावजूद, बमबारी जारी है और इसलिए ईरान में (इजराइली सेना के) हमले बढ़ेंगे। अतिरिक्त लक्ष्यों और क्षेत्रों को निशाना बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस युद्ध अपराध के लिए ईरान को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
Advertisement
Advertisement
Advertisement
×

