Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

ईरान ने विरोध प्रदर्शनों के दौरान हिरासत में लिए तीन लोगों को दी फांसी

ईरान की न्यायपालिका ने जनवरी में देशभर में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान हिरासत में लिए गए तीन लोगों को फांसी दिए जाने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। यह इस मामले में फांसी दिए जाने का पहला ज्ञात मामला है।...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
रॉयटर्स फाइल फोटो।
Advertisement

ईरान की न्यायपालिका ने जनवरी में देशभर में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान हिरासत में लिए गए तीन लोगों को फांसी दिए जाने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। यह इस मामले में फांसी दिए जाने का पहला ज्ञात मामला है। ईरान में आम तौर पर मृत्युदंड पाने वाले को फांसी दी जाती है। मिजान ने बताया कि मेहदी गासेमी, सालेह मोहम्मदी और सईद दव्वोदी को फांसी दी गई। एजेंसी ने कहा कि इन तीन लोगों ने विरोध प्रदर्शनों के दौरान राजधानी तेहरान से करीब 130 किलोमीटर दक्षिण में स्थित कोम में दो पुलिस अधिकारियों की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। ईरान की न्यायपालिका विरोध प्रदर्शनों के दौरान गिरफ्तार किए गए लोगों को फांसी देने की धमकी देती रही है। ईरान ने इन प्रदर्शनों को अत्यधिक हिंसा का प्रयोग कर दबा दिया था। इस हिंसा में हजारों लोग मारे गए थे और दसियों हजार लोगों को हिरासत में लिया गया था। मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने आशंका जताई है कि ईरान विरोध प्रदर्शनों के दौरान हिरासत में लिए गए लोगों को सामूहिक रूप से फांसी दे सकता है।

Advertisement
Advertisement
×