Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Iran News : खामेनेई की मौत पर ईरान में जश्न, सडकों पर उतरे लोग; ट्रंप बोले- जनता को मिला न्याय

Iran News : अमेरिका द्वारा किए गए हवाई हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने की पुष्टि होने के बाद ईरान में जश्न का माहौल है। ईरान के विभिन्न हिस्सों से भारी जश्न मनाने की...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
ईरान में जश्न मनाते लोग।
Advertisement

Iran News : अमेरिका द्वारा किए गए हवाई हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने की पुष्टि होने के बाद ईरान में जश्न का माहौल है। ईरान के विभिन्न हिस्सों से भारी जश्न मनाने की तस्वीरें और वीडियो सामने रहे हैं। दशकों तक सत्ता में रहे खामेनेई के अंत को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के लोगों के लिए न्याय करार दिया है। मौत की पुष्टि होने के साथ ही पश्चिम एशिया की राजनीति में एक बड़े बदलाव की शुरुआत हो गई है।

नई दुनिया का स्वागत खामेनेई की मौत की खबर फैलते ही कई जगहों पर लोग अपनी खुशी का इजहार करने लगे। ईरानी मानवाधिकार कार्यकर्ता और पत्रकार मसीह अलीनेजाद ने सोशल मीडिया पर जश्न मनाते हुए लोगों का एक वीडियो पोस्ट किया है। अपने संदेश में उन्होंने लिखा कि ईरान के अंदर लोग जश्न मना रहे हैं, क्या वह कोई सपना देख रही हैं, नई दुनिया का स्वागत है। एक अन्य वीडियो में भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि हर सुबह वह उठकर पढ़ती थी कि अली खामेनेई उनके लोगों को मार रहे हैं। लेकिन उनकी जिंदगी की यह पहली सुबह है जब इतनी अच्छी खबर मिली है और वह खुशी से चिल्लाना चाहती हैं।

Advertisement

तानाशाही का अंत, बदलाव का समय

ईरान के निर्वासित क्राउन प्रिंस रजा पहलवी ने भी इस ऐतिहासिक घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ईरानियों से एकजुट होने और एक स्वतंत्र समृद्ध भविष्य के लिए शांतिपूर्ण बदलाव का समर्थन करने का आग्रह किया है। सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपनी लंबी पोस्ट में पहलवी ने खामेनेई को खून का प्यासा तानाशाह बताते हुए कहा कि उनकी मौत के साथ ही इस्लामी गणराज्य अपने अंत तक पहुंच गया है। उन्होंने ईरानी सैन्य और सुरक्षा बलों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे इस गिरती हुई सत्ता को बचाने की कोशिश करें, बल्कि यह उनके लिए देश की जनता के साथ खड़े होने और एक नए ईरान के निर्माण में मदद करने का आखिरी मौका है।

Advertisement

ट्रंप बोले- खुफिया एजेंसियों से नहीं बचे खामेनेई

अयातुल्ला की मौत की पुष्टि के बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि इतिहास के सबसे दुष्ट लोगों में से एक खामेनेई की मौत हो गई है। यह केवल ईरान के लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि महान अमेरिकियों और दुनिया भर के उन लोगों के लिए भी न्याय है जो उनके शिकार हुए हैं। ट्रंप ने कहा कि खामेनेई उनकी खुफिया एजेंसियों और उन्नत ट्रैकिंग सिस्टम से बच नहीं सके। इस ऑपरेशन में इजरायल के साथ करीब से मिलकर काम करने का जिक्र करते हुए ट्रंप ने उम्मीद जताई कि ईरान के पुलिस और सुरक्षा बल अब शांतिपूर्ण ढंग से ईरान के देशभक्तों के साथ मिलकर देश को उसके असली मुकाम तक ले जाएंगे।

Advertisement
×