Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Indian arrested in US: अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे 30 भारतीयों सहित 42 गिरफ्तार

Indian arrested in US: अमेरिकी सीमा गश्ती दल के अधिकारियों ने अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे 30 भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है। अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा (सीबीपी) ने पिछले सप्ताह एक बयान में बताया कि...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
प्रतीकात्मक चित्र
Advertisement

Indian arrested in US: अमेरिकी सीमा गश्ती दल के अधिकारियों ने अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे 30 भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा (सीबीपी) ने पिछले सप्ताह एक बयान में बताया कि कैलिफोर्निया के एल सेंट्रो सेक्टर में सीमा गश्ती के कई एजेंट ने आव्रजन चौकियों पर वाहनों को रोककर और अंतर-एजेंसी अभियानों के दौरान ऐसे कई अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार किया जिनके पास वाणिज्यिक वाहन चलाने के लाइसेंस थे।

Advertisement

अधिकारियों ने 23 नवंबर से 12 दिसंबर के बीच अंतरराज्यीय मार्गों पर वाणिज्यिक चालक लाइसेंस के साथ सेमीट्रक चला रहे 42 अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों में से 30 भारत से, दो अल साल्वाडोर से और शेष चीन, इरिट्रिया, हैती, होंडुरस, मैक्सिको, रूस, सोमालिया, तुर्किये और यूक्रेन से हैं।

Advertisement

सीबीपी ने बताया कि कैलिफोर्निया ने 31 वाणिज्यिक चालक लाइसेंस जारी किए थे; फ्लोरिडा, इलिनोइस, इंडियाना, ओहियो, मैरीलैंड, मिनेसोटा, न्यू जर्सी, न्यूयॉर्क, पेंसिल्वेनिया और वाशिंगटन द्वारा आठ-आठ लाइसेंस जारी किए गए थे।

सीबीपी ने बताया कि इस अंतर-एजेंसी अभियान का उद्देश्य आव्रजन कानून के उल्लंघनों को लागू करना, अमेरिकी राजमार्गों की सुरक्षा करना और वाणिज्यिक परिवहन क्षेत्र में नियामक मानकों को बनाए रखना था।

Advertisement
×