Hormuz Crisis : शुल्क नहीं लेंगे, निवेश समझौता करेंगे; 24 घंटे में पलटे ट्रंप, होर्मुज पर 20% शुल्क का फैसला लिया वापस
होर्मुज जलडमरूमध्य पर शुल्क लगाने की धमकी से ट्रंप पीछे हटे
Advertisement
Hormuz Crisis : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरने वाले माल पर 20 प्रतिशत शुल्क लगाने की अपनी योजना से एक दिन बाद ही पीछे हटते हुए कहा कि इसके बजाय पश्चिम एशियाई देश अमेरिका के साथ निवेश और व्यापार समझौते करेंगे।
ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा, ''पश्चिम एशिया के नेताओं के साथ अत्यंत सकारात्मक बातचीत के आधार पर मैंने 20 प्रतिशत अमेरिकी प्रतिपूर्ति शुल्क को उन व्यापार और निवेश समझौतों से बदलने का फैसला किया है, जिन्हें विभिन्न खाड़ी देश अमेरिका में करेंगे।''
Advertisement
राष्ट्रपति ने कहा कि ये निवेश ''बहुत बड़े पैमाने'' पर होंगे। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि ये उन नई प्रतिबद्धताओं से अलग होंगे या नहीं, जिनकी घोषणा ट्रंप ने पिछले साल पश्चिम एशिया यात्रा के बाद की थी।
Advertisement
Advertisement
×

