Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

अटलांटिक महासागर में हाई-वोल्टेज ड्रामा...अमेरिका ने जब्त किया रूसी झंडे वाला तेल टैंकर

अमेरिकी कोस्ट गार्ड और सेना ने दो सप्ताह तक चले एक बड़े ऑपरेशन के बाद वेनेजुएला से जुड़े एक संदिग्ध तेल टैंकर 'बेला-1' को अटलांटिक महासागर में जब्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार जब अमेरिकी सेना ने टैंकर को...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
अमेरिकी कोस्ट गार्ड और सेना ने दो सप्ताह तक चले एक बड़े ऑपरेशन के बाद वेनेजुएला से जुड़े एक संदिग्ध तेल टैंकर 'बेला-1' को अटलांटिक महासागर में जब्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार जब अमेरिकी सेना ने टैंकर को घेरा, तो वहां रूस की एक पनडुब्बी और युद्धपोत भी मौजूद थे, जो टैंकर को सुरक्षा देने का प्रयास कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार टैंकर 'बेला-1' ने अमेरिकी सेना से बचने के लिए पिछले कुछ हफ्तों में कई बार अपना नाम बदला और खुद को रूसी ध्वज के तहत रजिस्टर कर लिया। 'यूएस यूरोपीय कमान' ने पुष्टि की है कि यह कार्रवाई प्रतिबंधों के उल्लंघन के कारण की गई। इसमें अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग और सैन्य कर्मियों ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया। अमेरिकी गृह सुरक्षा सचिव क्रिस्टी नोएम द्वारा जारी वीडियो के अनुसार, यूएस कोस्ट गार्ड के जहाज 'यूएससीजीसी मुनरो' के क्रू मेंबर्स ने समुद्र में भीषण तूफानों के बीच इस जहाज का पीछा किया। 'बेला-1' के साथ-साथ एक अन्य टैंकर 'सोफिया' को भी लैटिन अमेरिकी जलक्षेत्र में रोका गया है। उल्लेखनीय है कि पिछले महीने जब अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने पहली बार 'बेला-1' को रोकने की कोशिश की थी, तो चालक दल ने जहाज पर चढ़ने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद से अमेरिका इसका पीछा कर रहा था।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×