Helicopters Collide in New Jersey: अमेरिका के न्यू जर्सी में दो हेलीकॉप्टर आपस में हवा में टकराए, एक पायलट की मौत
Helicopters collide in New Jersey अमेरिका के न्यू जर्सी में रविवार को हवा में दो हेलीकॉप्टर के आपस में टकराने से एक पायलट की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हैमोंटन पुलिस प्रमुख केविन...
Helicopters collide in New Jersey अमेरिका के न्यू जर्सी में रविवार को हवा में दो हेलीकॉप्टर के आपस में टकराने से एक पायलट की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
हैमोंटन पुलिस प्रमुख केविन फ्रियल ने बताया कि बचाव दल को पूर्वाह्न करीब 11:25 बजे विमान दुर्घटना की सूचना मिली। घटनास्थल के वीडियो में एक हेलीकॉप्टर तेजी से जमीन पर गिरता नजर आ रहा है।
संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) के अनुसार, ‘हैमोंटन म्यूनिसिपल एयरपोर्ट' के ऊपर 'एनस्ट्रोम एफ-28ए' और 'एनस्ट्रोम 280सी' हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए। दोनों हेलीकॉप्टर में केवल पायलट ही सवार थे।
उसने बताया कि दुर्घटना में एक पायलट की मौत हो गई और दूसरे को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है। एफएए और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) मामले की जांच कर रहे हैं। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी 'एक्यूवेदर' के अनुसार, दुर्घटना के समय हालांकि आसमान में बादल छाए हुए थे लेकिन हवा की गति धीमी थी और और दृश्यता अच्छी थी।

