Greek Air Force : आसमान में करतब दिखा रहा था फैंटम F-4, अचानक जमीन पर जा गिरा विमान
यूनानी वायुसेना का लड़ाकू विमान वार्षिक हवाई प्रदर्शनी के दौरान दुर्घटनाग्रस्त
Advertisement
Greek Air Force : यूनान की राजधानी एथेंस में आयोजित वार्षिक हवाई प्रदर्शनी के दौरान हजारों दर्शकों के सामने आज यूनानी वायुसेना का लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ट्विन-सीट फैंटम एफ-4 लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद वहां मौजूद लोगों के घायल होने की तत्काल कोई खबर नहीं मिली।
यूनानी वायुसेना के अधिकारियों ने कहा कि यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका कि विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले पायलट बाहर निकल पाया था या नहीं। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होकर जमीन पर गिरने के बाद उसमें आग लगी।
Advertisement
उसे बुझाने के लिए हेलीकॉप्टर द्वारा पानी का छिड़काव करते देखा गया। यह घटना टनाग्रा वायुसेना अड्डे पर आयोजित सालाना हवाई प्रदर्शनी 'एथेंस फ्लांइंग वीक' के दौरान हुई।
Advertisement
Advertisement
×

