Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Gas explosion in Karachi: पाकिस्तान के कराची में गैस विस्फोट के कारण इमारत ढही, 13 लोगों की मौत

Gas explosion in Karachi: पाकिस्तान के कराची में बृहस्पतिवार को एक अपार्टमेंट में गैस विस्फोट के बाद इमारत का एक हिस्सा गिरने से महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
Credit: awaam @PakPulse786
Advertisement

Gas explosion in Karachi: पाकिस्तान के कराची में बृहस्पतिवार को एक अपार्टमेंट में गैस विस्फोट के बाद इमारत का एक हिस्सा गिरने से महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

स्थानीय पुलिस के प्रमुख रिजवान पटेल ने बताया कि विस्फोट सिंध प्रांत की राजधानी कराची के एक आवासीय इलाके में हुआ। उन्होंने बताया कि मलबे में कोई व्यक्ति फंसा है या नहीं, इसका पता लगाने के लिए बचावकर्मी अब भी मलबा हटा रहे हैं।

Advertisement

पटेल ने हालांकि विस्तार से कोई जानकारी नहीं दी लेकिन कहा कि राहत एवं बचाव कार्य अब भी जारी है। पाकिस्तान के अन्य हिस्सों की तरह कराची में अधिकतर घरों और अपार्टमेंट भवनों में खाना पकाने के लिए प्राकृतिक गैस की आपूर्ति की जाती है।

Advertisement

प्राकृतिक गैस के कम दबाव के कारण कई परिवार द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) सिलेंडर पर भी निर्भर हैं। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में जुलाई में एक घर में शादी के बाद हुए प्रीति भोज के दौरान गैस विस्फोट में दूल्हा-दुल्हन समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। अधिकारियों ने बताया कि यह विस्फोट उस समय हुआ जब मेहमान जोड़े का स्वागत करने के लिए जुटे थे।

Advertisement
×