Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Montreal Helicopter Crash: कनाडा में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, चार लोगों की मौत; मॉन्ट्रियल के पास हादसा

Montreal Helicopter Crash: सैंट-ब्रिजिड-डी'इबेरविल में दोपहर करीब ढाई बजे हुआ हादसा; हेलीकॉप्टर में कुछ दिक्कत आने के बाद दुर्घटना की आशंका, जांच शुरू

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फोटो।
Advertisement

Montreal Helicopter Crash: कनाडा में मॉन्ट्रियल शहर के दक्षिण-पूर्व में शनिवार को एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार सभी चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

क्यूबेक प्रांतीय पुलिस की प्रवक्ता ऑड्रे-ऐन बिलोडो ने बताया कि हेलीकॉप्टर में कथित तौर पर कुछ दिक्कत आई थी, जिसके बाद वह मॉन्ट्रियल से लगभग 50 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित सैंट-ब्रिजिड-डी'इबेरविल नगरपालिका क्षेत्र में दोपहर करीब ढाई बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Advertisement

बिलोडो ने बताया कि दमकलकर्मियों ने दुर्घटना के बाद लगी आग को एक घंटे के भीतर बुझा दिया था लेकिन तब तक हेलीकॉप्टर सवार चारों लोगों की मौत हो चुकी थी।

Advertisement

प्रांतीय पुलिस ने मृतकों की पहचान और दुर्घटना के कारण की अभी जानकारी नहीं दी है। प्रवक्ता ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि हेलीकॉप्टर निजी था। कनाडा के परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने दुर्घटनास्थल पर जांचकर्ताओं को भेजा है।

Advertisement
×