कोहरे का कहर : फतेहाबाद में पुलिस गाड़ी और कैंटर में टक्कर, हेड कांस्टेबल की मौत
यहां हिसार के गांव ढंढूर के पास पुलिस की सीआईए टीम की गाड़ी एक कैंटर से टकरा गई। इसमें हेड कांस्टेबल की मौत हो गई, जबकि ड्राइवर घायल हो गया। घायल को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया है।...
यहां हिसार के गांव ढंढूर के पास पुलिस की सीआईए टीम की गाड़ी एक कैंटर से टकरा गई। इसमें हेड कांस्टेबल की मौत हो गई, जबकि ड्राइवर घायल हो गया। घायल को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया है। हादसे का कारण घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होना बताया जा रहा है। शव को हिसार के सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। घटना के बाद कैंटर ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
घटनाक्रम को जोमेटो कर्मचारी ने देखा। उसने कैंटर ड्राइवर का पीछा किया, लेकिन वह फरार हो गया। सीआईए टीम में तैनात ईएचसी शमशेर मुखबिरी मिलने के बाद जांच के सिलसिले में ड्राइवर जसवीर सिंह के साथ हिसार की तरफ गए थे। वह सुबह करीब 3 बजे हिसार से वापस फतेहाबाद लौट रहे थे। टक्कर लगने से गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, गाड़ी में अगली सीट पर बैठे शमशेर सिंह की मौत हो गई जबकि ड्राइवर जसवीर सिंह घायल हो गया। सूचना मिलते ही सीआईए इंचार्ज वेदपाल व अन्य सहकर्मी घटनास्थल की ओर रवाना हुए।

