Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Firing in Johannesburg: दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में गोलीबारी, 9 लोगों की मौत, 10 घायल

Firing in Johannesburg: दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग के दक्षिण-पश्चिम में स्थित बेकर्सडाल टाउनशिप में रविवार तड़के हुई गोलीबारी की घटना में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए। दक्षिण अफ्रीकी पुलिस सेवा (SAPS) ने बताया...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
गोलीबारी जोहान्सबर्ग के पश्चिम में स्थित बेकर्सडाल टाउनशिप में हुई। चित्र साभार: X
Advertisement

Firing in Johannesburg: दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग के दक्षिण-पश्चिम में स्थित बेकर्सडाल टाउनशिप में रविवार तड़के हुई गोलीबारी की घटना में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए। दक्षिण अफ्रीकी पुलिस सेवा (SAPS) ने बताया कि हमले के बाद संदिग्धों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 1 बजे से पहले एक लाइसेंस प्राप्त शराबखाने (टैवर्न) में हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि करीब 12 अज्ञात संदिग्ध एक सफेद मिनीबस और एक सिल्वर सेडान कार में सवार होकर मौके पर पहुंचे और टैवर्न में मौजूद लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। हमलावरों ने भागते समय भी आसपास बेतरतीब फायरिंग की।

Advertisement

घटना में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए नजदीकी चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी के मकसद का पता जांच के बाद लगाया जाएगा। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है।

Advertisement

बेकर्सडाल टाउनशिप रैंड वेस्ट सिटी स्थानीय नगरपालिका का हिस्सा है। नगरपालिका की वेबसाइट के अनुसार, यह इलाका सोने की खदानों के पतन के बाद से उच्च बेरोजगारी और गरीबी जैसी समस्याओं से जूझ रहा है।

गौरतलब है कि अफ्रीका की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था माने जाने वाले दक्षिण अफ्रीका में हत्या दर दुनिया में सबसे अधिक है। औसतन यहां प्रतिदिन करीब 60 हत्याएं दर्ज की जाती हैं, जिससे देश में कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंताएं बनी हुई हैं।

Advertisement
×