चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर डटे किसान
संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के बैनर तले किसानों ने मंगलवार को चंडीगढ़-मोहाली सीमा पर सात दिनों का विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों ने मोहाली स्थित गोल्फ क्लब से लेकर चंडीगढ़ के 47/48 लाइट प्वाइंट...
संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के बैनर तले किसानों ने मंगलवार को चंडीगढ़-मोहाली सीमा पर सात दिनों का विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों ने मोहाली स्थित गोल्फ क्लब से लेकर चंडीगढ़ के 47/48 लाइट प्वाइंट तक सड़क के एक हिस्से को धरने के लिए घेर लिया है। प्रशासन की सहमति से दूसरा हिस्सा खुला रखा गया है, ताकि चंडीगढ़ और मोहाली के बीच आवाजाही पूरी तरह बाधित न हो।
किसान नेताओं ने कहा कि कई जत्थेबंदियां अपने साथ करीब दो महीने का राशन लेकर आई हैं।
बीकेयू राजेवाल के मोहाली ब्लॉक प्रधान जसविंदर सिंह संधू ने बताया कि उनकी जत्थेबंदी की ओर से करीब 500 ट्रालियां पहुंचने की उम्मीद है।
ट्रैफिक डायवर्ट : धरने के कारण ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। ट्रिब्यून चौक की तरफ से आइसर का रास्ता खुला है। मोहाली से चंडीगढ़ के ट्रैफिक को सीपी मॉल की तरफ डायवर्ट किया गया है। वहीं, फेज-11 और अंदरूनी सड़कों से आने वाले ट्रैफिक को गोल्फ क्लब की तरफ से चंडीगढ़ भेजा जा रहा है।

