Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Netanyahu AI Video : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो,  नेतन्याहू के वीडियो में 'गायब' हुई अंगूठी, एआई (AI) और मौत की अफवाहों ने फिर पकड़ा जोर

यरूशलम में घूमते दिखे इजरायली पीएम, वीडियो में अंगूठी गायब होने पर यूजर्स ने उठाए सवाल; इजरायली अधिकारियों ने मौत की खबरों को किया पूरी तरह खारिज

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Netanyahu AI Video :  इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के स्वास्थ्य और उनके निधन की अफवाहों के बीच सोशल मीडिया पर उनका एक नया वीडियो सामने आया है। सोमवार को एक्स (X) पर पोस्ट किए गए इस आधिकारिक वीडियो में नेतन्याहू के हाथ की अंगूठी अचानक 'गायब' होती नजर आ रही है, जिसने एक बार फिर यह बहस छेड़ दी है कि क्या यह वीडियो एआई (AI) द्वारा बनाया गया है।

इस छोटे से वीडियो में नेतन्याहू यरूशलम की सड़कों पर टहलते और स्थानीय लोगों से सामान्य रूप से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। वे एक कुत्ते की तारीफ करते हैं, उसकी नस्ल के बारे में पूछते हैं और लोगों से हल्की-फुल्की बातचीत करते हैं। यह वीडियो ऐसे समय में आया है जब 28 फरवरी को ईरान पर हुए अमेरिकी-इजरायली हमलों और उसके बाद तेहरान की जवाबी कार्रवाई के कारण क्षेत्र में भारी तनाव है। माना जा रहा है कि इस वीडियो का मकसद नेतन्याहू की मौत की अफवाहों पर विराम लगाना है।

Advertisement

Advertisement

यूजर्स ने उठाए सवाल

वीडियो सामने आते ही लोगों ने इसकी प्रामाणिकता पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। एक यूजर ने लिखा, "नेतन्याहू के हाथ हिलाते ही उनकी अंगूठी कैसे गायब हो जाती है... क्या यह भी एआई है?" एक अन्य यूजर ने वीडियो को धीमा (स्लो मोशन) करके साझा किया और दावा किया कि फुटेज 100% असली है, लेकिन अंगूठी के गायब होने पर चिंता जताई।

पहले भी उठी थी छह उंगलियों वाली बात

यह पहली बार नहीं है जब नेतन्याहू के वीडियो पर सवाल उठे हों। इससे पहले भी एक फुटेज में उनकी छह उंगलियां नजर आने का दावा किया गया था, जिसके बाद एआई के इस्तेमाल का शक गहरा गया था। रविवार को ही नेतन्याहू ने यरूशलम के एक कैफे से एक वीडियो जारी कर अपनी मौत की अफवाहों का मजाक उड़ाया था। उन्होंने मजाक में कहा था, "मैं मर चुका हूं... कॉफी के लिए," और इसके बाद अपने दोनों हाथ उठाकर अपनी उंगलियां दिखाई थीं।

अपुष्ट खबरों से शुरू हुआ था अफवाहों का दौर

दरअसल, ईरान संघर्ष के दौरान नेतन्याहू के कई कैबिनेट बैठकों में शामिल न होने की अपुष्ट खबरों के बाद उनके स्वास्थ्य और ठिकाने को लेकर चिंताएं बढ़ गई थीं। बैठकों में उनकी गैरमौजूदगी के वीडियो ऑनलाइन वायरल हुए थे, हालांकि इस बात की कोई पुष्टि नहीं है कि वे फुटेज हालिया थे या पुराने।

अधिकारियों ने मौत के दावों को बताया झूठ

इजरायली अधिकारियों ने मौत के दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि नेतन्याहू जीवित हैं, सक्रिय रूप से सरकारी कामकाज संभाल रहे हैं और हालिया तस्वीरों व वीडियो में नजर आ रहे हैं। वहीं, विशेषज्ञों का मानना है कि वीडियो में अंगूठी का गायब होना कोई एआई का कमाल नहीं, बल्कि मोशन ब्लर (Motion blur), लाइटिंग या वीडियो कंप्रेशन के कारण होने वाला एक सामान्य विजुअल इफेक्ट है।

Advertisement
×