Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Epstein Files Review: समीक्षा में जुटा अमेरिकी न्याय मंत्रालय, क्या छिपाए गए अहम दस्तावेज?

Epstein Files Review: मैक्सवेल केस के रिकॉर्ड पर उठे सवाल, न्याय मंत्रालय करेगा समीक्षा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा जारी की गई इन तस्वीरों में, कुख्यात दिवंगत फाइनेंसर और यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के हाल ही में जारी किए गए दस्तावेज़ देखे जा सकते हैं, जिनमें पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की कई तस्वीरें और क्लिंटन को नीली पोशाक में दर्शाने वाली एक पेंटिंग की तस्वीर शामिल है। इन तस्वीरों को रॉयटर्स ने 19 दिसंबर, 2025 को वाशिंगटन, डी.सी., अमेरिका में प्रिंट करके फोटो के लिए व्यवस्थित किया था। फोटो रॉयटर्स
Advertisement

Epstein Files Review:  अमेरिका के न्याय मंत्रालय ने कहा है कि वह इस बात की जांच कर रहा है कि क्या जेफ्री एप्स्टीन से जुड़ी फाइल में से कुछ दस्तावेजों को अनुचित रूप से रोककर तो नहीं रखा गया है।

मंत्रालय का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है जब कई समाचार संस्थानों ने खबर दी कि एक महिला द्वारा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ लगाए गए अपुष्ट आरोपों से संबंधित कुछ रिकॉर्ड सार्वजनिक किए गए दस्तावेजों में शामिल नहीं हैं।

Advertisement

बुधवार को यह घोषणा उन समाचारों के सामने आने के बाद की गई जिनमें कहा गया था कि न्याय मंत्रालय द्वारा जारी किए गए विशाल रिकॉर्ड में एक अज्ञात महिला के उन कई इंटरव्यू सारांशों को शामिल नहीं किया गया था जिसे अमेरिका की खुफिया एजेंसी संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने लिया था।

Advertisement

यह महिला एप्स्टीन की 2019 में गिरफ्तारी के बाद सामने आई थी और उसने दावा किया था कि 1980 के दशक में जब वह नाबालिग थी, तब ट्रंप और एप्स्टीन दोनों ने उसका यौन उत्पीड़न किया था।

न्याय मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट किया, ''कई व्यक्तियों और समाचार संस्थाओं ने हाल में घिसलेन मैक्सवेल के आपराधिक मामले की जांच के दौरान उन्हें उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों से संबंधित फाइल की ओर ध्यान आकर्षित किया, जिनके बारे में उनका दावा है कि वे गायब प्रतीत होती हैं।''

मंत्रालय ने कहा कि विभाग संबंधित श्रेणी के सभी दस्तावेजों की जांच कर रहा है। एप्स्टीन की लंबे समय से विश्वासपात्र रही मैक्सवेल यौन तस्करी के आरोप में 20 साल की जेल की सजा काट रही हैं।

Advertisement
×