Epstein case : एप्स्टीन विवाद में घिरे ब्रिटिश पीएम स्टार्मर बोले: ‘इस्तीफे का सवाल नहीं’
Epstein case : अमेरिका में ब्रिटेन के राजदूत रह चुके पीटर मैंडलसन और यौन अपराधी जेफ्री एप्स्टीन के बीच संबंधों के खुलासे के बाद ब्रिटेन की राजनीति में उठा तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा। बढ़ते दबाव और पार्टी...
Epstein case : अमेरिका में ब्रिटेन के राजदूत रह चुके पीटर मैंडलसन और यौन अपराधी जेफ्री एप्स्टीन के बीच संबंधों के खुलासे के बाद ब्रिटेन की राजनीति में उठा तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा। बढ़ते दबाव और पार्टी के भीतर विरोध के बीच प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर ने स्पष्ट कर दिया है कि वह पद से इस्तीफा नहीं देंगे।
करीब 19 महीने पुरानी लेबर सरकार के सामने यह अब तक का सबसे बड़ा राजनीतिक संकट माना जा रहा है। विपक्ष ही नहीं, खुद लेबर पार्टी के कुछ सांसद भी 2024 में पीटर मैंडलसन को उच्चस्तरीय राजनयिक पद पर नियुक्त किए जाने के फैसले पर सवाल उठा रहे हैं और प्रधानमंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद छोड़ने की मांग कर रहे हैं।
स्कॉटलैंड में लेबर पार्टी के नेता अनस सरवर ने भी खुलकर असंतोष जताया। उन्होंने कहा कि ‘ध्यान भटकाने वाली बातें बंद होनी चाहिए और डाउनिंग स्ट्रीट में नेतृत्व परिवर्तन जरूरी है।’ सरवर अब तक पार्टी के सबसे वरिष्ठ नेता हैं जिन्होंने सार्वजनिक रूप से स्टार्मर के इस्तीफे की मांग की है।
केअर स्टार्मर के पद छोड़ने की योजना नहीं : प्रधानमंत्री कार्यालय
इस बीच प्रधानमंत्री के चीफ ऑफ स्टाफ और संचार निदेशक के इस्तीफे ने संकट को और गहरा दिया है। हालांकि संसद में लेबर सांसदों से बात करते हुए स्टार्मर ने दो टूक कहा, ‘मैंने अब तक हर संघर्ष में जीत हासिल की है और अपने जनादेश तथा देश के प्रति जिम्मेदारी से पीछे हटने वाला नहीं हूं।’ प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी साफ किया है कि केअर स्टार्मर के पद छोड़ने की कोई योजना नहीं है।

