Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

डीजल ईंधन पर हमला मत करो... रूस के खिलाफ यूक्रेन के हमलों पर ट्रंप की आपत्ति, जेलेंस्की को दी खास नसीहत

ट्रंप ने यूक्रेन से रूसी डीजल ईधन ठिकानों पर हमले रोकने को कहा, बोले- हमलों से हो रही कमी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
Donald Trump. File photo
Advertisement

Ukraine-Russia Conflict : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से रूस में डीजल ईंधन ठिकानों पर हमले रोकने का आग्रह किया और कहा कि इन हमलों के कारण डीजल की कमी हो रही है। ट्रंप से एक पत्रकार ने सवाल किया था कि क्या उन्होंने हाल में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से हुई उनकी बातचीत के बाद जेलेंस्की से बात की है।

इसके जवाब में ट्रंप ने जेलेंस्की से रूस पर हमले रोकने का आग्रह किया। ट्रंप ने आयरिश ओपन के इतर संवाददाताओं से कहा, ''जेलेंस्की को एक काम करना होगा। उन्हें रूस में डीजल ईंधन ठिकानों को निशाना बनाना बंद करना होगा।'' उन्होंने कहा, ''वह ठिकानों को निशाना बनायें, लेकिन डीजल ईंधन पर नहीं, क्योंकि इससे डीजल ईंधन की कमी हो रही है।''

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×