Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

US डॉलर पर दिखेंगे डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर, 1861 के बाद पहली बार ऐतिहासिक बदलाव

US Dollar: अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर बड़ा फैसला, मौजूदा राष्ट्रपति के सिग्नेचर पहली बार मुद्रा पर

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फाइल फोटो।
Advertisement

US Dollar: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के हस्ताक्षर जल्द ही अमेरिकी मुद्रा यानी डॉलर पर दिखाई देंगे। यह फैसला इतिहास में पहली बार लिया गया है, जब किसी मौजूदा राष्ट्रपति के हस्ताक्षर अमेरिकी करेंसी पर अंकित किए जाएंगे।

अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने यह निर्णय ऐसे समय में लिया है, जब अमेरिका (United States) इस वर्ष अपनी स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है।

Advertisement

क्या है पूरा फैसला?

वित्त मंत्रालय के अधिकारी ब्रैंडन बी (Brandon Beach) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप के हस्ताक्षर, वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट (Scott Bessent) के हस्ताक्षर के साथ जल्द ही अमेरिकी मुद्रा पर दिखाई देंगे। उन्होंने इसे ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि यह राष्ट्रपति के नेतृत्व और देश के प्रति उनके समर्पण का प्रतीक है।

Advertisement

स्मारक सिक्के को भी मिली मंजूरी

इससे पहले एक संघीय कला आयोग ने अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ के अवसर पर ट्रंप की छवि वाले 24 कैरेट सोने के स्मारक सिक्के के डिजाइन को भी मंजूरी दी है।

सरकार का बयान

वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका आर्थिक मजबूती और स्थिरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने इसे देश और राष्ट्रपति की उपलब्धियों को सम्मान देने का प्रभावी तरीका बताया। ब्रैंडन बीच ने इसे अमेरिका के “गोल्डन एज” आर्थिक पुनरुत्थान का प्रतीक बताते हुए कहा कि मुद्रा पर ट्रंप के हस्ताक्षर छापना पूरी तरह उचित है।

क्यों खास है यह फैसला?

  • 1861 में अमेरिकी डॉलर की शुरुआत के बाद पहली बार ऐसा होगा
  • पहली बार किसी मौजूदा राष्ट्रपति के हस्ताक्षर करेंसी पर होंगे
  • 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ से जुड़ा ऐतिहासिक कदम
Advertisement
×