Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

US राष्ट्रपति ट्रंप बोले- ‘अमेरिका के पतन’ पर शी चिनफिंग 100% सही थे, निशाने पर रहे बाइडेन

पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन की नीतियों पर हमला बोलते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनके प्रशासन के 16 महीनों में अमेरिका ने “अविश्वसनीय प्रगति” की है

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फाइल फोटो।
Advertisement

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनके चीनी समकक्ष शी चिनफिंग का यह आकलन ''100 प्रतिशत सही'' है कि अमेरिका पतन की ओर था लेकिन उनकी यह टिप्पणी पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के कार्यकाल के संदर्भ में थी।

ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर एक पोस्ट में कहा, ''जब राष्ट्रपति शी ने बड़ी शालीनता से अमेरिका को संभवत: पतन की ओर अग्रसर राष्ट्र बताया तो उनका इशारा सुस्त जो बाइडेन और बाइडेन प्रशासन के चार वर्षों के दौरान हमें हुए भारी नुकसान की ओर था और इस मामले में वे 100 प्रतिशत सही थे।''

Advertisement

उन्होंने कहा कि अमेरिका को ''खुली सीमाओं, उच्च करों, ट्रांसजेंडर नीति, महिलाओं के खेलों में पुरुषों की भागीदारी, विविधता-समानता-समावेश (डीईआई), खराब व्यापार समझौतों, बेलगाम अपराध और ऐसी ही कई अन्य चीजों से भारी नुकसान उठाना पड़ा है।''

Advertisement

ट्रंप ने दावा किया कि उनके प्रशासन के पहले 16 महीनों में अमेरिका ने ''अविश्वसनीय प्रगति'' देखी है और उन्होंने रिकॉर्ड शेयर बाजारों, सैन्य सफलताओं, फिर से मजबूत होती अर्थव्यवस्था और तेजी से बढ़ते रोजगार बाजार का जिक्र किया।

ट्रंप ने वेनेजुएला में सैन्य विजय और उसके साथ मजबूत होते संबंधों की भी प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने ईरान के ''सैन्य विनाश'' का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, ''राष्ट्रपति शी चिनफिंग उस अविश्वसनीय प्रगति की बात नहीं कर रहे थे, जिसे ट्रंप प्रशासन के 16 शानदार महीनों के दौरान अमेरिका ने दुनिया के सामने प्रदर्शित किया है।''

ट्रंप ने कहा, ''दो साल पहले वास्तव में हम एक पतन की ओर बढ़ रहे थे। इस पर मैं राष्ट्रपति शी से पूरी तरह सहमत हूं।'' ट्रंप ने कहा, ''लेकिन अब अमेरिका दुनिया का सबसे शक्तिशाली राष्ट्र है और उम्मीद है कि चीन के साथ हमारे संबंध पहले से कहीं अधिक मजबूत और बेहतर होंगे।''

ट्रंप ने अमेरिका में आ रहे हजारों अरब डॉलर के विदेशी निवेश का भी हवाला दिया। प्रशासन द्वारा विविधता, समानता और समावेशन (डीईआई) कार्यक्रमों को वापस लेने की प्रशंसा की और दावा किया कि राष्ट्रपति शी ने कम समय में प्रशासन की ''जबरदस्त सफलताओं'' के लिए उन्हें बधाई दी थी।

Advertisement
×