Donald Trump ट्रंप ने बीबीसी पर 10 अरब डॉलर के हर्जाने का मुकदमा दायर किया
Donald Trump अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटिश प्रसारक बीबीसी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। ट्रंप ने इस मामले में 10 अरब डॉलर के हर्जाने की मांग की है। मुकदमे में बीबीसी पर मानहानि के साथ...
Donald Trump अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटिश प्रसारक बीबीसी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। ट्रंप ने इस मामले में 10 अरब डॉलर के हर्जाने की मांग की है। मुकदमे में बीबीसी पर मानहानि के साथ भ्रामक और अनुचित तरीके से व्यापार करने के आरोप लगाए गए हैं।
33 पन्नों के इस मुकदमे में कहा गया है कि बीबीसी ने राष्ट्रपति ट्रंप का ‘झूठा, मानहानिकारक, भ्रामक, अपमानजनक, भड़काऊ और दुर्भावनापूर्ण’ चित्रण किया। ट्रंप का आरोप है कि यह 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप करने और उसे प्रभावित करने की ‘निर्लज्ज कोशिश’ का हिस्सा था।
मुकदमे के अनुसार, बीबीसी ने 6 जनवरी 2021 को दिए गए ट्रंप के भाषण के 2 अलग अलग अंशों को जोड़कर इस तरह प्रस्तुत किया, जिससे उनके कथनों का अर्थ जानबूझकर गलत रूप में सामने आए। ट्रंप का दावा है कि इस संपादन के जरिए उनकी बातों को तोड़ मरोड़कर दिखाया गया और उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया गया। ट्रंप ने अदालत से बीबीसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ भारी मुआवजा देने की मांग की है।

