Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

चीन का नया फरमान... इन हरकतों पर नागरिकों के विदेश जाने पर लगेगी रोक, 5 साल तक लग सकता है बैन

चीन राष्ट्रीय सुरक्षा नियम उल्लंघन के आधार पर नागरिकों को देश छोड़ने से रोक सकता है

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

China Border Rules : चीन में मंगलवार से लागू होने वाले नए सीमा नियंत्रण नियमों के तहत, अगर नागरिक ऐसी किसी गैर-कानूनी गतिविधि में शामिल होते हैं जिससे राष्ट्रीय या औद्योगिक सुरक्षा को खतरा हो, तो उनके देश छोड़ने पर रोक लगाई जा सकती है। ये नियम सीमा से जुड़े नियमों में बड़े बदलाव का हिस्सा हैं, जो कृत्रिम मेधा (एआई) और दूसरे उभरते क्षेत्रों में अमेरिका के साथ बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच प्रौद्योगिकी निर्यात को लेकर सरकार की बढ़ती चिंता को भी दिखाते हैं।

इस नियमन की शुरुआती धारा में कहा गया है कि इसे राष्ट्रीय संप्रभुता, सुरक्षा और विकास हितों की रक्षा के लिए तैयार किया गया है। नियमन के अनुसार, अगर कोई नागरिक विदेश में ऐसी आपराधिक गतिविधि में शामिल होता है जिससे देश की सुरक्षा को खतरा हो, तो चीन लौटने की तारीख से छह महीने से लेकर तीन साल तक उसे दोबारा चीन छोड़ने से रोका जा सकता है।

Advertisement

इसी तरह, अगर कोई नागरिक प्रौद्योगिकी निर्यात या आयात से जुड़े नियमों का उल्लंघन करता है और उससे औद्योगिक या प्रौद्योगिकी संबंधी सुरक्षा को खतरा होता है, तो उसे भी देश छोड़ने से रोका जा सकता है। लगभग छह सप्ताह पहले नए नियम घोषित होने के बाद, परामर्श फर्म 'ट्रिवियम' ने कहा, ''ये नए नियम इस बात का एक और संकेत हैं कि चीन अहम प्रौद्योगिकी और तकनीकी जानकारी के स्थानांतरण को रोकने को लेकर कितना गंभीर है।'' सीमा से जुड़े नए नियमों में एक प्रावधान यह भी है कि अगर विदेशी नागरिक वीजा आवेदन या देश में प्रवेश के समय गलत जानकारी देते हैं, तो उन्हें एक से पांच साल तक प्रवेश करने से रोका जा सकता है।

Advertisement

Advertisement
×