Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Canada gang violence : पंजाबी बहुल न्यूटन इलाके में 2 किशोरों की हत्या

कनाडा के सरे शहर में गैंग से जुड़ी गोलीबारी में 16 और 18 साल के दो लड़कों की रविवार रात हत्या कर दी गई। यह घटना पंजाबी बहुल न्यूटन इलाके के एक अंडरग्राउंड पार्किंग लॉट में हुई। पुलिस और कनाडाई...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
माना जा रहा है कि वे दोनों पंजाबी मूल के थे। इमेज क्रेडिट/रॉयटर्स फाइल
Advertisement
कनाडा के सरे शहर में गैंग से जुड़ी गोलीबारी में 16 और 18 साल के दो लड़कों की रविवार रात हत्या कर दी गई। यह घटना पंजाबी बहुल न्यूटन इलाके के एक अंडरग्राउंड पार्किंग लॉट में हुई। पुलिस और कनाडाई मीडिया ने अभी तक मृतकों की पहचान उजागर नहीं की है। हालांकि, समुदाय से जुड़े सूत्रों का कहना है कि दोनों युवक पंजाबी मूल के थे।

सरे पुलिस सेवा के अनुसार, 10 मई की रात लगभग 10 बजे 70 एवेन्यू के पास गोली चलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को गोली लगने से गंभीर रूप से घायल पाया। पुलिस अधिकारियों और पैरामेडिक्स द्वारा जान बचाने की कोशिशों के बावजूद, दोनों किशोरों को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया।

Advertisement

इंटीग्रेटेड होमिसाइड इन्वेस्टिगेशन टीम ने मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है। टीम ने पुष्टि की है कि यह दोहरी हत्या एक लक्षित हमला था और इसका संबंध ब्रिटिश कोलंबिया में चल रहे गैंग संघर्ष से है। दोनों मृतक सरे के निवासी थे और उनके संगठित अपराध से संबंध होने की आशंका है।

Advertisement

ग्लोबल न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, बाद में ग्रे रंग की एक कार जली हुई अवस्था में मिली। जांचकर्ताओं को शक है कि इस वाहन का घटना से संबंध हो सकता है। अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

यह घटना ब्रिटिश कोलंबिया के लोअर मेनलैंड क्षेत्र में हाल के समय में बढ़ती गैंग हिंसा की कड़ी में नवीनतम मामला है, जहां पंजाबी मूल के युवाओं से जुड़े कई मामले सामने आए हैं। सरे की मेयर ने बढ़ती हिंसा पर चिंता जताई है और कड़े कदम उठाने की मांग की है।

Advertisement
×