Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Border Cooperation Initiative: पाकिस्तान और चीन ने सीमा सहयोग के लिए इस्लामाबाद में संयुक्त आयोग शुरू किया

Border Cooperation Initiative: पाकिस्तान और चीन ने अपनी साझा सीमा के प्रबंधन के लिए एक संयुक्त तंत्र शुरू किया है। भारत ने इस कदम को खारिज करते हुए कहा कि इस निकाय के पास पाकिस्तान के कब्जे वाले भारतीय क्षेत्र...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
प्रतीकात्मक चित्र
Advertisement

Border Cooperation Initiative: पाकिस्तान और चीन ने अपनी साझा सीमा के प्रबंधन के लिए एक संयुक्त तंत्र शुरू किया है। भारत ने इस कदम को खारिज करते हुए कहा कि इस निकाय के पास पाकिस्तान के कब्जे वाले भारतीय क्षेत्र से जुड़े इंतजामों पर फैसला लेने का कोई कानूनी आधार नहीं है।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, सीमा प्रबंधन प्रणाली पर 2013 के समझौते के आधार पर गठित आयोग की पहली बैठक बुधवार को इस्लामाबाद स्थित विदेश मंत्रालय में हुई। भारत ने बुधवार को पाकिस्तान और चीन की ओर से गठित "कथित" सीमा संयुक्त आयोग को खारिज कर दिया।

Advertisement

भारत ने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले भारतीय क्षेत्र से जुड़े मामलों पर फैसला लेने के लिए इस निकाय के पास कोई कानूनी आधार नहीं है। भारत लगातार यह कहता रहा है कि 1963 में पाकिस्तान की ओर से शक्सगाम घाटी जैसे कुछ क्षेत्रों को चीन को सौंपना अवैध और अस्वीकार्य था। नयी दिल्ली ने चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे का भी विरोध किया है, क्योंकि इसका एक हिस्सा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से होकर गुजरता है।

Advertisement

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के अनुसार, नया तंत्र सीमा पर सुरक्षा सुनिश्चित करने और वस्तुओं एवं सेवाओं की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए नियमित समन्वय में मदद करेगा। मंत्रालय ने बताया कि इससे चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे के तहत व्यापार व संपर्क को और बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा पाकिस्तान और चीन ने पुलिस प्रशिक्षण कार्यक्रमों के आदान-प्रदान तथा आधुनिक तकनीक एवं उपकरणों के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति जताई।

गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने कहा कि चीन की कृत्रिम मेधा (एआई) आधारित तकनीक और आधुनिक उपकरण सुरक्षा चुनौतियों से निपटने में काफी मददगार साबित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान देश की सुरक्षा के क्षेत्र में चीन के साथ सहयोग को और बढ़ाना चाहता है।

Advertisement
×