Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को धमकी, आवास के आसपास बढ़ाई गई सुरक्षा

रणवीर सिंह को दी गई इस धमकी के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य हो सकते हैं

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को अज्ञात व्यक्तियों ने व्हाट्सऐप के जरिए धमकी दी है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि सिंह को एक 'वॉयस नोट' के जरिए धमकी मिलने और इसकी सूचना पुलिस को देने के बाद, उनके आवास के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

सिंह को यह धमकी शहर में फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के आवास के बाहर हुई गोलीबारी की घटना के कुछ दिनों बाद मिली है। पुलिस को संदेह है कि जबरन वसूली के उद्देश्य से रणवीर सिंह को दी गई इस धमकी के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य हो सकते हैं। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मध्य मुंबई स्थित जिस हाउसिंग सोसाइटी में अभिनेता रहते हैं, वहां मुंबई पुलिस के कर्मियों के अलावा निजी गार्ड भी तैनात किए गए हैं।

Advertisement

मंगलवार को सोसाइटी की प्रबंध समिति ने पुलिस से संपर्क किया और इन गार्डों की तैनाती पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने एक पत्र में कहा कि चूंकि ये सशस्त्र गार्ड लॉबी, जिम और बच्चों के खेलने के क्षेत्र जैसे सामान्य स्थानों पर हथियारों के साथ बार-बार घूम रहे हैं, इससे सोसाइटी की प्रबंध समिति को अन्य निवासियों की सुरक्षा और सुविधा को लेकर गंभीर चिंता उत्पन्न हो रही है।

Advertisement

हाल में, एक अज्ञात शूटर ने जुहू स्थित फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के आवास पर पांच गोलियां चलाई गई थी। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य शुभम लोनकर ने कथित तौर पर उस गोलीबारी की जिम्मेदारी ली थी। इस मामले में अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हालांकि फिलहाल फरार है।

Advertisement
×