Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

अंतरिक्ष यात्री का स्वास्थ्य खराब, NASA ने कम की अंतरिक्ष स्टेशन में अपने मिशन की अवधि

NASA Space Missions: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक अंतरिक्ष यात्री की स्वास्थ्य समस्या के कारण अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर जारी अपने मिशन की अवधि को छोटा कर दिया है। नासा ने बृहस्पतिवार को कहा कि अमेरिका-जापान-रूस का चार सदस्यीय...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

NASA Space Missions: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक अंतरिक्ष यात्री की स्वास्थ्य समस्या के कारण अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर जारी अपने मिशन की अवधि को छोटा कर दिया है।

नासा ने बृहस्पतिवार को कहा कि अमेरिका-जापान-रूस का चार सदस्यीय दल पूर्वनियोजित समय से पहले ही कुछ दिनों में धरती पर लौट आएगा। एक अंतरिक्ष यात्री की स्वास्थ्य समस्या के कारण नासा ने इस वर्ष का अपना पहला ‘स्पेसवॉक' रद्द कर दिया।

Advertisement

अंतरिक्ष एजेंसी ने गोपनीयता का हवाला देते हुए अंतरिक्ष यात्री या उसकी स्वास्थ्य समस्या का खुलासा नहीं किया। हालांकि उसने कहा कि अब चालक दल के सदस्य की हालत स्थिर है।

Advertisement

नासा के मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. जेम्स पोल्क ने कहा कि नासा के अधिकारियों ने बताया कि अंतरिक्ष स्टेशन पर कोई आपातकालीन स्थिति नहीं थी, लेकिन वे ‘‘चालक दल के सदस्य की सुरक्षा के लिए एहतियात बरत रहे हैं।''

पोल्क ने कहा कि यह अंतरिक्ष स्टेशन से नासा का पहला चिकित्सीय निकासी अभियान है। चार सदस्यीय दल अगस्त में ‘स्पेसएक्स' के माध्यम से कक्षा की परिक्रमा कर रही प्रयोगशाला में पहुंचा था जिन्हें कम से कम छह महीने अंतरिक्ष स्टेशन पर रहना था। इस दल में नासा की जेना कार्डमैन और माइक फिंके के साथ जापान के किमिया युई और रूस के ओलेग प्लाटोनो भी हैं।

Advertisement
×