Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Aircraft Loss : ईरान के दावे से बढ़ा तनाव, अमेरिकी विमान गिरने की खबर; बचाव अभियान शुरू

लड़ाकू विमान से कम से कम एक पायलट ने आपात निकासी की

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Aircraft Loss : ईरान के सरकारी मीडिया द्वारा दक्षिण-पश्चिम ईरान में एक अमेरिकी लड़ाकू विमान गिरने और चालक दल के कम से कम एक सदस्य की आपात निकासी की खबर दिए जाने के बाद अमेरिकी सेना ने शुक्रवार को एक बचाव अभियान शुरू किया। इजराइली सेना के एक अधिकारी ने अपनी पहचान गोपनीय रखे जाने की शर्त पर बताया कि बचाव अभियान जारी है।

सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में अमेरिकी ड्रोन, विमान और हेलीकॉप्टर एक पहाड़ी क्षेत्र के ऊपर उड़ते दिखे। ईरानी चैनल ने इससे पहले कहा था कि इस क्षेत्र में लड़ाकू विमान से कम से कम एक पायलट ने आपात निकासी की।

Advertisement

यह पहली बार है जब अमेरिका ने ईरानी क्षेत्र में कोई विमान खोया है। इससे पांच सप्ताह पहले शुरू हुए युद्ध के दायरे में नाटकीय रूप से बढ़ोतरी का संकेत मिलता है। यह स्पष्ट नहीं है कि विमान को मार गिराया गया या वह दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

Advertisement

यह भी अभी पता नहीं चल सका है कि विमान में चालक दल के कितने सदस्य सवार थे। अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय 'व्हाइट हाउस', पेंटागन (अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय) और 'अमेरिकी सेंट्रल कमांड' ने इस संबंध में पूछे गए सवालों पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Advertisement
×