Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Aircraft Collision Incident: इडाहो में 'एयर शो' के दौरान नौसेना के दो विमान टकराए, बाल बाल बचे चालक दल के सदस्य

Aircraft Collision Incident: अमेरिका के इडाहो के माउंटेन होम वायु सेना अड्डे पर रविवार को एक एयर शो के दौरान नौसेना के दो विमान टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हालांकि चालक दल के सभी चार सदस्य सुरक्षित है। अधिकारियों ने यह...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
एयर शो की योजना बनाने में मदद करने वाली सिल्वर विंग्स ऑफ इडाहो की मार्केटिंग डायरेक्टर किम साइक्स ने बताया कि सैन्य अड्डे पर किसी को चोट नहीं आई। वीडियो ग्रैब/X
Advertisement

Aircraft Collision Incident: अमेरिका के इडाहो के माउंटेन होम वायु सेना अड्डे पर रविवार को एक एयर शो के दौरान नौसेना के दो विमान टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हालांकि चालक दल के सभी चार सदस्य सुरक्षित है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अमेरिकी प्रशांत बेड़े की नौसेना वायु सेना की प्रवक्ता कमांडर अमेलिया उमयम ने बताया कि यह टक्कर वाशिंगटन के व्हिडबे द्वीप में 'इलेक्ट्रॉनिक अटैक स्क्वाड्रन 129' के दो यूएस नेवी ईए18-जी ग्रोवलर विमानों के बीच हुई।

Advertisement

उमयम ने एक बयान में कहा कि विमान हवाई प्रदर्शन कर रहे थे तभी यह दुर्घटना हुई। उन्होंने बताया कि दोनों विमानों के चारों चालक दल के सदस्य सुरक्षित रूप से बाहर निकल गए, दुर्घटना की जांच की जा रही है।

Advertisement

वायु सेना अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि चालक दल के सदस्यों की हालत स्थिर है। 'सिल्वर विंग्स ऑफ इडाहो' की मार्केटिंग निदेशक किम साइक्स ने बताया कि वायु सेना अड्डे पर किसी को चोट नहीं आई है।

उनकी कंपनी ने ही इस एयर शो की योजना बनाने में मदद की थी। साइक्स ने कहा, ''सभी सुरक्षित हैं और मुझे लगता है कि यही सबसे महत्वपूर्ण बात है।''

Advertisement
×